‘कनाडा विवाद पर हमारा रुख कायम’, जयशंकर-ब्लिंकन की मुलाकात से पहले अमेरिका का क्या है संदेश- पढ़ें 10 प्वाइंट
September 28, 2023
Jawan Box Office Day 21: दो हफ्तों में ही बूढ़ी हुई शाह रुख खान की ‘जवान’, जानें 21 दिनों में कैसा रहा बिजनेस
September 28, 2023

Asian Games 2023 Day 5 : टेबल टेनिस में मनिका बत्रा ने बनाई बढ़त, स्क्वैश में मलेशिया से हो रहा भारतीय महिला टीम का मुकाबला

चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्‍स 2023 के पांचवें दिन कई प्रतियोगिताएं होंगी। पांचवें दिन वुशू में रोशिबिना देवी ने भारत को दिन की पहली सफलता दिलाई। बैडमिंटन में पीवी सिंधु और अश्मिता चालिहा ने आशान जीत दर्ज की। चौथे दिन भारत ने 6 गोल्ड मेडल समेत कुल 24 पदक अपने नाम किए।

Asian Games 2023 Day 5 Live: एशियन गेम्‍स 2023 के पांचवें दिन की शुरुआत में भारतीय शूटर्स ने अपना जलवा दिखाया। 10 मीटर एयर पिस्टल टीम पुरुष स्पर्धा में भारत ने गोल्ड मेडल जीता। अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह और शिव नरवाल की तिकड़ी ने ये मेडल दिलाया।

वुशू में रोशिबिना देवी ने भारत को दिन की पहली सफलता दिलाई और सिल्वर मेडल अपनी झोली में डाला। 

बैडमिंटन में पीवी सिंधु और अश्मिता चालिहा ने आशान जीत दर्ज की। दिन की शुरुआत 6.30 बजे बैडमिंटन और ब्रिज एक्शन के साथ ही हुई। पीवी सिंधु ने मंगोलिया के खिलाफ मैच से शुरुआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES