आस्ट्रेलिया से मसूर दाल का आयात बढ़ा, रूस-अमेरिका से भी सप्लाई, जानकारों का मानना- दाम भी ज्यादा नहीं बढ़ेंगे
September 25, 2023
दिल्ली के ज्वेलरी शोरूम से करोड़ों के गहने चोरी, स्ट्रांग रूम की दीवार काट दुकान में घुसे थे चोर
September 26, 2023

MP Election 2023: कौन हैं मोनिका बट्टी, जिनको BJP ने अमरवाड़ा सीट से बनाया प्रत्याशी; कमलनाथ को लगा झटका?

भोपाल, जागरण डिजिटल डेस्क। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव की तारीखों के एलान से पहले से आज अपनी तीसरी लिस्ट जारी की।

भाजपा की तीसरी लिस्ट में केवल एक नाम शामिल हैं। यह नाम है- मोनिका बट्टी का। मोनिका को अमरवाड़ा आरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाया गया है।

मोनिका ने कुछ ही दिन पहले भाजपा का दामन थामा था। उन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इससे पहले, भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी, जिसमें छह सांसदों को टिकट दिया गया है। इनमें तीन केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES