Ganesh Chaturthi 2023: खास थीम से सजा है लालबागचा दरबार, जानिए इसकी खासियत और इतिहास
September 20, 2023
हरियाणा ग्रुप-D भर्ती एग्जाम का शेड्यूल जारी:21-22 अक्टूबर को दो सत्र में परीक्षा; पेपर के लिए कैंडिडेट को मिलेगा 1 घंटा 45 मिनट
September 21, 2023

कनाडा में खालिस्तानी गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके की गोली मारकर हत्या:आतंकी अर्श डल्ला का राइट हैंड; NIA की वांटेड लिस्ट में शामिल था

खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के आतंकी हरदीप निज्जर के कत्ल को लेकर भारत-कनाडा के बीच तनाव के बीच कनाडा में भारत के A कैटेगरी गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ ​​सुक्खा दुन्नेके का कत्ल कर दिया गया है। वह पंजाब से साल 2017 में जाली पासपोर्ट तैयार करवा कनाडा फरार हुआ था।

शुरुआती जानकारी के अनुसार सुक्खा दुन्नेके को कनाडा के विनीपिग में गोलियां मारी गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दुनेके पर करीब 15 राउंड फायरिंग हुई है। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह उन 41 आतंकियों व गैंगस्टरों की सूची में शामिल था, जिसे NIA ने भी जारी किया था।

कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर के कत्ल के बाद यह दूसरी बड़ी वारदात है। कत्ल किया गया गैंगस्टर सुक्खा को खालिस्तानी आतंकी-गैंगस्टर अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला का राइट हैंड माना जाता था। वह कनाडा में बैठकर अपने गुर्गों से भारत में रंगदारी वसूलता था।

DC ऑफिस में काम करता था, 2017 में कनाडा भागा
सुक्खा दुन्नेके पंजाब के मोगा के गांव दुन्नेके कलां का रहने वाला है। कैटेगरी ‘A’ गैंगस्टर सुक्खा दुन्नेके अपराध की दुनिया में प्रवेश करने से पहले मोगा DC कार्यालय में काम करता था। वह 2017 में पुलिस की मदद से जाली दस्तावेजों पर पुलिस क्लीयरैंस सर्टिफिकेट प्राप्त करने के बाद कनाडा भाग गया था। तब उसके खिलाफ सात आपराधिक मामले लंबित थे। ये सभी मामले स्थानीय गिरोह की गतिविधियों से जुड़े थे।

काफी समय सुक्खा दुन्नेके ने फरीदकोट जेल में भी गुजारा और वह जमानत पर बाहर आने के बाद विदेश भागा। इतना ही नहीं, नंगल अंबिया कत्लकांड में भी दुन्नेके का नाम सामने आया था और आरोप लगा था कि इसने हथियार व शूटर उपलब्ध करवाए हैं।

विदेश भाग वसूली व हथियारों की स्मगलिंग शुरू की
सुक्ख दुन्नेके मूल रूप से बंबीहा गैंग से जुड़ा हुआ था। कनाडा जाने के तुरंत बाद ही उसने भारत में अपना नेटवर्क बढ़ाना शुरू कर दिया। वहां वह खालिस्तानी आतंकी अर्श डल्ला के करीब आ गया। उसने प्रदेश में हथियारों की तस्करी और जबरन वसूली शुरू कर दी।

कनाडा भागने के बाद उसके खिलाफ चार हत्याओं सहित ग्यारह और मामले दर्ज किए गए, कुल मामलों की संख्या 18 हो गई। पुलिस के अनुसार, दुन्नेके कुख्यात शार्पशूटर दविंदर बंबीहा गिरोह का सहयोगी है और मुख्य रूप से मालवा जिलों में काम करता है।

NIA ने कल इन 11 गैंगस्टरों की लिस्ट जारी की थी। जिनमें सुखदूल उर्फ सुक्खा दून्नेके और अर्शदीप डल्ला भी शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें..

NIA ने 11 गैंगस्टर-आंतकियों की लिस्ट जारी की:पहले नंबर पर सिद्धू मूसेवाला का कातिल गोल्डी बराड़; इनमें से कई कनाडा में रह रहे

कनाडा और भारत के बीच खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) आतंकी कनाडाई नागरिक हरदीप निज्जर के कत्ल को लेकर तनातनी बनी हुई है। इस तनाव के बीच भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंक-गैंगस्टर का नेटवर्क ध्वस्त करने के लिए 11 कुख्यात अपराधियों की लिस्ट जारी की है। इनमें पहले नंबर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर गोल्डी बराड़ है। जो मशहू पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल का मास्टरमाइंड है। दूसरे नंबर पर लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई का भी नाम है 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES