नौ ग्रहों का राजा सूर्य राशि बदलकर कन्या राशि में आ गया है। इस राशि में पहले से ही मंगल स्थित है। अब मंगल के साथ सूर्य का कन्या राशि में योग बन गया है। ये योग 3 अक्टूबर तक रहेगा। मंगल 3 अक्टूबर को राशि बदलकर तुला में प्रवेश करेगा। इसके बाद सूर्य 18 अक्टूबर को तुला में प्रवेश करेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से मेष, वृश्चिक और धनु राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों के लिए आने वाला समय कैसा रह सकता है…
मेष राशि – मेष राशि के लिए सूर्य अब छठीं राशि में आ गया है। इस राशि के लिए आने वाला समय लाभदायक रहेगा। इनको शत्रुओं पर जीत मिलेगी।
वृष राशि – इन लोगों के लिए सूर्य पांचवीं राशि में है। सूर्य की ये स्थिति पक्ष की है। अटके काम पूरे हो सकते हैं। संतान से सुखद समाचार मिल सकते हैं।
मिथुन राशि – मिथुन राशि के लिए सूर्य चौथी राशि में है। ये स्थिति इन लोगों के लिए ठीक नहीं है। मिथुन राशि के लोगों का तनाव बढ़ सकता है। इन्हें वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी।
कर्क राशि – सूर्य इन लोगों से तीसरी राशि में है। सूर्य के कारण घर-परिवार से मदद मिलेगी। सूर्य की वजह से आपके काम में सुधार होगा। अटके काम पूरे हो सकते हैं।
सिंह राशि – इस राशि के लिए सूर्य दूसरे भाव में है। सर्य इन लोगों घर-परिवार से लाभ दिलवाएगा। कड़ी मेहनत करेंगे तो लाभ हो सकते हैं।
कन्या राशि – सूर्य इसी राशि में आ गया है। कन्या राशि के कामों की गति धीमी हो सकती है। निराशा बढ़ेगी, नकारात्मक विचारों से बचें और सतर्क रहकर काम करें।
तुला राशि – इन लोगों के लिए सूर्य बारहवीं राशी में है, खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। आलोचनाओं पर ध्यान न दें, अपना काम सतर्कता के साथ करते रहें।
वृश्चिक राशि – आपके लिए सूर्य ग्याहरवीं राशि में है। इस कारण सफलता मिल सकती है। नौकरी करते हैं तो प्रमोशन मिल सकता है। ज्यादा मेहनत करेंगे तो ज्यादा लाभ होगा।
धनु राशि – इन लोगों के लिए सूर्य दसवीं राशि में है। सूर्य की ये स्थिति आपके लिए लाभदायक है। अटका धन मिल सकता है।
मकर राशि – इन लोगों के लिए सूर्य नौवीं राशि में रहेगा। मकर राशि के लोगों को अतिरिक्त सावधानी के साथ काम करना चाहिए। छोटी सी गलती से बड़ा नुकसान हो सकता है।
कुंभ राशि – इन लोगों के लिए सूर्य आठवीं राशि में है। काम करते समय और वाहन चलाते समय में सतर्क रहें। अनजाना भय परेशान कर सकता है। कड़ी मेहनत से काम पूरे कर पाएंगे।
मीन राशि – आपके लिए सूर्य सातवीं राशि में रहेगा। जीवन साथी से विवाद न करें। वर्ना बात ज्यादा बढ़ सकती है। दैनिक कार्यों में परेशानियां बढ़ सकती हैं।