नूंह हिंसा का आरोपी कांग्रेस MLA राजस्थान से गिरफ्तार:मामन खान दंगा फैलाने वालों के संपर्क में थे, जिले में धारा 144 लागू
September 15, 2023
दस दिवसीय गणेश उत्सव 19 से 28 सितंबर तक:शुभ योगों में 19 सितंबर को होगी गणेश प्रतिमा की स्थापना,
September 15, 2023

हरियाणा के 21 शहरों में बारिश का अलर्ट:14 के लिए चेतावनी; 40 KM होगी हवाओं की रफ्तार, कल सभी जिलों में बरसेंगे बादल

हरियाणा में 21 शहरों में बारिश को लेकर ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से 14 शहर इंद्री, राडौर, कैथल, निलोखेरि, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराडा , जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला में चेतावनी जारी की गई है। वहीं घरौंडा, करनाल, असंध, नरवाना, थानेसर, गुहला, कालका में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

यहां गरज-चमक के साथ बारिश होगी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

मौसम विभाग ने कल यानि 16 सितंबर को हरियाणा के सभी जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

7 दिनों में 43% कम बारिश
हरियाणा में सितंबर में अभी तक मानसून रूठा हुआ है। सप्ताह भर में सामान्य से 43% कम बारिश हुई है। सूबे में सात दिनों में 13.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि इसके मुकाबले औसतन 23.6 मिमी बारिश होती है। मानसून सीजन की बात करें तो सूबे में 1 जून से 14 सितंबर तक 392.3 MM बारिश हुई, जो राज्य में होने वाली औसत बारिश 405.6 एमएम से 3% कम है।

21 जिलों में सूखे जैसे हालात
हरियाणा के 21 जिलों में बारिश नहीं होने से सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। सबसे ज्यादा हालात भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, सिरसा में खराब हैं, यहां बारिश ही नहीं हुई। सूबे के दो जिले ऐसे हैं जहां हालात सामान्य बने हुए हैं। इनमें फरीदाबाद और गुरुग्राम जिले शामिल हैं।

फरीदाबाद में 83 MM बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि यहां 29.2 एमएम सामान्य बारिश होती है। गुजरे सात दिनों में यहां 184% बारिश हुई है। वहीं गुरुग्राम में सामान्य से 24% अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES