चीन ने ताइवान को कब्जाने का ब्लूप्रिंट जारी किया:वहां के लोगों को बिजनेस का लालच दे रहा; एयर डिफेंस जोन में  40 एयरक्राफ्ट भेजे
September 14, 2023
नूंह हिंसा का आरोपी कांग्रेस MLA राजस्थान से गिरफ्तार:मामन खान दंगा फैलाने वालों के संपर्क में थे, जिले में धारा 144 लागू
September 15, 2023

शहीद मेजर आशीष का अंतिम सफर:पार्थिव शरीर पैतृक गांव बिंझौल पहुंचा; अंतिम यात्रा में हाथ जोड़े रहीं मां, बहन करती रही सैल्यूट

कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद मेजर आशीष धौंचक (36) का पार्थिव शरीर पानीपत से उनके पैतृक गांव बिंझौल पहुंच गया है। पानीपत से उनके गांव की दूरी 8 किमी है।यहां राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उनके अंतिम यात्रा में करीब एक किलोमीटर लंबा काफिला शामिल रहा। अंतिम विदाई देने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोगों की भारी भीड़ थी। हाईवे के दोनों तरफ लोगों ने फूल बरसाकर अंतिम विदाई दी।

अंतिम यात्रा के दौरान शहीद मेजर आशीष की बहनें और मां भी बिंझौल आईं। मां पूरे रास्ते हाथ जोड़े रहीं, जबकि बहन भाई को सैल्यूट करती रही। जब भास्कर ने उनसे बात की तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मेरा भाई हमारा और देश का गर्व है।

आशीष के पार्थिव शरीर को पहले पानीपत लाया गया
शहीद मेजर आशीष के पार्थिव शरीर को शुक्रवार (15 सितबंर) की सुबह पानीपत के TDI सिटी स्थित उनके नए मकान में लाया गया। जिसे आशीष दो साल से बनवा रहे थे। अक्टूबर में अपने जन्मदिन पर जागरण के साथ गृह प्रवेश करना था। आज उस मकान में उसके पार्थिव शरीर को लाया गया। आशीष के पिता लालचंद NFL से रिटायरमेंट के बाद सेक्टर-7 में किराए के मकान में रहते हैं।

PHOTOS में देखिए शहीद मेजर की अंतिम विदाई….

जिस ट्रक में शहीद मेजर आशीष का पार्थिव शरीर ले जाया जा रहा है। उस पर जगह-जगह पर लोग फूल बरसा रहे हैं।

जिस ट्रक में शहीद मेजर आशीष का पार्थिव शरीर ले जाया जा रहा है। उस पर जगह-जगह पर लोग फूल बरसा रहे हैं।

शहीद मेजर आशीष की अंतिम यात्रा में एक किमी लंबा काफिला चल रहा है।

शहीद मेजर आशीष की अंतिम यात्रा में एक किमी लंबा काफिला चल रहा है।

अंतिम यात्रा में साथ चल रहीं आशीष की मां लगातार हाथ जोड़े हुए हैं, जबकि बहन अपने भाई को सैल्यूट कर रही हैं।

अंतिम यात्रा में साथ चल रहीं आशीष की मां लगातार हाथ जोड़े हुए हैं, जबकि बहन अपने भाई को सैल्यूट कर रही हैं।

सेना के जवान शुक्रवार सुबह 8 बजे शहीद मेजर आशीष के पार्थिव शरीर को उनके घर लाए।

सेना के जवान शुक्रवार सुबह 8 बजे शहीद मेजर आशीष के पार्थिव शरीर को उनके घर लाए।

शहीद मेजर आशीष को अंतिम विदाई देने के लिए लोग उमड़े।

शहीद मेजर आशीष को अंतिम विदाई देने के लिए लोग उमड़े।

मेजर आशीष भी 19 राष्ट्रीय राइफल्स की सिख लाइट इन्फैंट्री में तैनात थे
मेजर आशीष भी 19 राष्ट्रीय राइफल्स की सिख लाइट इन्फैंट्री में तैनात थे। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 15 अगस्त को सेना मेडल दिया था। मेजर आशीष की 2 साल की एक बेटी है, उनकी पत्नी ज्योति गृहिणी हैं। उनका परिवार अभी सेक्टर 7 में किराए के मकान में रहता है। मेजर का सपना था कि अपने खुद के घर में रहें, इसलिए उन्होंने TDI सिटी में नया घर बनवाया था।

शहीद आशीष के चाचा दिलावर के बेटे मेजर विकास के गले लग कर रोते पिता लालचंद और उनकी मां कमला।

शहीद आशीष के चाचा दिलावर के बेटे मेजर विकास के गले लग कर रोते पिता लालचंद और उनकी मां कमला।

4 महीने पहले परिवार से मिलकर गए थे
मेजर आशीष की शादी 15 नवंबर 2015 को जींद की रहने वाली ज्योति से हुई थी। 4 महीने पहले 2 मई को आशीष अर्बन एस्टेट में रहने वाले साले विपुल की शादी में छुट्टी लेकर घर आए थे। यहां वे 10 दिन रहे और इसके बाद वह ड्यूटी पर लौट गए। उनका परिवार पहले पैतृक गांव बिंझौल में ही रहता था। हालांकि 2 साल पहले वह शहर में शिफ्ट हो गए थे।

3 बहनों के इकलौते भाई थे मेजर, चचेरा भाई भी मेजर
मेजर आशीष 3 बहनों के इकलौते भाई थे। उनकी तीनों बहनें अंजू, सुमन और ममता शादीशुदा हैं। उनकी मां कमला गृहिणी और पिता लालचंद NFL से सेवामुक्त हुए हैं। उनके चाचा का बेटा विकास भी भारतीय सेना में मेजर हैं। उनकी पोस्टिंग झांसी में है लेकिन आजकल वह पूना में ट्रेनिंग पर हैं।

लेफ्टिनेंट भर्ती हुए थे, प्रमोट होकर मेजर बने
आशीष ने केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाई की। 12वीं के बाद उन्होंने बरवाला के कॉलेज से बीटेक इलेक्ट्रॉनिक किया। जिसके बाद वह एमटेक कर रहे थे। इसका एक साल पूरा हुआ था कि 25 साल की उम्र में 2012 में भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट भर्ती हुए थे।

इसके बाद वह बठिंडा, बारामूला और मेरठ में तैनात रहे। 2018 में प्रमोट होकर मेजर बन गए। ढाई साल पहले उन्हें मेरठ से राजौरी में पोस्टिंग मिली। जिसके बाद वह परिवार को साथ नहीं ले गए। उन्होंने पानीपत के सेक्टर 7 में मकान लिया और उन्हें यहां छोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें…

न्यू चंडीगढ़ में शहीद कर्नल का आज अंतिम संस्कार:पैतृक गांव में तैयारी पूरी, राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम विदाई

अनंतनाग में बुधवार को शहीद हुए न्यू चंडीगढ़ के कर्नल मनप्रीत सिंह का आज उनके पैतृक गांव भड़ोदिया में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। चंडीमंदिर आर्मी कैंट से सुबह 11:30 पार्थिव शरीर गांव पहुंचेगा। यहां दोपहर बाद 2 से 2:30 के बीच अंतिम संस्कार किया जाएगा 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES