एशिया कप के पहले सुपर-4 मैच में जीता पाकिस्तान:बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया; इमाम-रिजवान की फिफ्टी
September 7, 2023
इस साल अब तक 20 IPO आए, 18 में तेजी:साएंट डीएलएम ने सबसे ज्यादा 171% रिटर्न दिया, सभी IPO का औसत रिटर्न 46%
September 7, 2023

UPI से अब कैश भी विड्रॉ कर सकेंगे:ATM पर QR कोड स्कैन करने से निकल जाएगा पैसा, जानें इसकी पूरी प्रोसेस

यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI से अब कैश भी विड्रॉ किया जा सकेगा। मुंबई में चल रहे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट में UPI ATM दिखाया गया है। इस ATM के इस्तेमाल के लिए कार्ड की जरूरत नहीं पड़ती। बस QR कोड स्कैन कर पैसा निकाला जा सकता है। गुरुवार को, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है।

इस ATM को नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने डेवलप किया है। UPI ATM एक रेगुलर ATM के जैसे ही काम करेगा। नया UPI ATM अभी केवल BHIM UPI ऐप को सपोर्ट करता है, लेकिन यह जल्द ही गूगल पे, फोनपे और पेटीएम जैसे अन्य ऐप पर भी लाइव होगा। इस टेक्नोलॉजी को अलग-अलग चरणों में रोलआउट किया जा रहा है।

कैसे काम करता है सिस्टम?

  • ATM मशीन पर UPI कार्डलेस कैश को सिलेक्ट करें।
  • 100, 500, 1000, 2000, 5000 जैसा अमाउंट चुनें।
  • ATM पर QR कोड डिस्प्ले होगा। ऐप से स्कैन करें।
  • UPI पिन दर्ज करें। अब कैश बाहर आ जाएगा।
फिनटेक इंफ्लूएंसर रवि सुतंजनी ने इस ATM का वीडियो अपने X हैंडल पर शेयर किया है।

फिनटेक इंफ्लूएंसर रवि सुतंजनी ने इस ATM का वीडियो अपने X हैंडल पर शेयर किया है।

ATM को ‘मनी स्पॉट UPI ATM’ नाम दिया
जापान की कंपनी हिताची ने भी ऐसा ATM बनाया है। इस ATM को ‘मनी स्पॉट UPI ATM’ नाम दिया गया है। देशभर में इसके 3000 से ज्यादा लोकेशन पर ATM हैं। हिताची पेमेंट सर्विसेज एकमात्र वाइट लेबल ATM यानी WLA ऑपरेटर भी है, जो कैश डिपॉजिट फंक्शन भी प्रदान करता है। ATM मशीनें जिनकी ओनरशिप, मेंटेनेंस और ऑपरेशन की जिम्मेदारी किसी नॉन-बैंकिंग सर्विस प्रोवाइडर के पास होती है उसे WLA कहा जाता है।

मई 2022 में RBI ने जारी किया था नया नियम
पिछले साल 19 मई को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक सर्कुलर जारी कर UPI के जरिए कैश विड्रॉल की सुविधा देने की जानकारी दी थी। सर्कुलर में RBI ने कहा था कि सभी बैंक, ATM नेटवर्क और व्हाइट लेबल ATM ऑपरेटर्स (WLAOs) अपने ATM पर ‘इंटर-ऑपरेबल कार्डलेस कैश विड्रॉल’ (ICCW) की सुविधा उपलब्ध कराएं।

अगस्त में UPI ट्रांजैक्शन 1 हजार करोड़ के पार
अगस्त 2023 में UPI ट्रांजैक्शन की संख्या बढ़कर 1,024 करोड़ हो गई। वहीं अगस्त में टोटल ट्रांजैक्शंस की वैल्यू यानी लेनदेन की राशि 15.18 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा रही है। अगस्त 2022 में UPI से टोटल 658 करोड़ ट्रांजैक्शन किए गए थे। इस साल जुलाई में UPI के जरिए टोटल ट्रांजैक्शन 996 करोड़ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES