UPI से अब कैश भी विड्रॉ कर सकेंगे:ATM पर QR कोड स्कैन करने से निकल जाएगा पैसा, जानें इसकी पूरी प्रोसेस
September 7, 2023
देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव:गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर से झांकी निकाली गई; मुंबई में दही हांडी ISRO को समर्पित
September 7, 2023

इस साल अब तक 20 IPO आए, 18 में तेजी:साएंट डीएलएम ने सबसे ज्यादा 171% रिटर्न दिया, सभी IPO का औसत रिटर्न 46%

इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO में पैसा लगाने वालों के लिए 2023 शानदार साबित हो रहा है। इस साल अब तक मेन बोर्ड के 20 IPO आ चुके हैं। इनमें से सिर्फ एक शेयर इश्यू प्राइस के नीचे है और एक इश्यू प्राइस के आसपास ट्रेड कर रहा है। लेकिन 18 शेयरों ने 171% तक रिटर्न दिए हैं।

मंगलवार को लिस्ट हुई वाटर प्रोजेक्ट्स फर्म विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया साल का 20वां IPO रहा। पहले ही दिन इस शेयर ने इश्यू प्राइस पर 47% रिटर्न दिया। वैसे सभी 20 IPO ने लिस्टिंग के दिन औसतन 34% रिटर्न दिए।

IPO आने से लेकर अब तक का इनका औसत रिटर्न भी 46% रहा है। साएंट डीएलएम ने सबसे ज्यादा 171% रिटर्न दिया। वहीं, उदयशिवकुमार इन्फ्रा और पिरामिड टेक्नोप्लास्ट इस रैली में पिछड़ गए।

विदेशी निवेशकों ने की ताबड़तोड़ खरीदारी, इससे बाजार को सपोर्ट
2023 में अब विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजार में करीब 1.40 लाख करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इससे IPO बाजार को तगड़ा सपोर्ट मिला। इस बीच स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्टेड नई कंपनियों के शेयरों में औसतन 22% उछाल आया।

मेन बोर्ड IPO का तेजी जारी रहने के संकेत
सेंट्रम कैपिटल के इन्वेस्टमेंट बैंकिंग पार्टनर प्रांजल श्रीवास्तव ने कहा, ‘बाजार में पॉजिटिव ट्रेंड है। अच्छे शेयरों की डिमांड बनी हुई है। मेन बोर्ड IPO का ओवर सब्सक्रिप्शन और लिस्टिंग के बाद बढ़त संकेत दे रही है कि तेजी बनी रहेगी।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES