नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। G20 Long weekend: भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई आराम और सुकून की तलाश करता है। ऐसे में अगर किसी को बिन मांगे छुट्टी मिल जाए, तो क्या ही कहने। अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो आपकी यह इच्छा भी पूरी होने वाली है। दरअसल, नई दिल्ली में 9-10 सितंबर को होने वाले आगामी जी20 शिखर सम्मेलन की तैयारियां जोरो-शोरों पर हैं। इस सम्मेलन की वजह से पूरे शहर के स्कूलों-कॉलेजों और सरकारी कार्यालयों को 8-10 सितंबर तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है।
इस छुट्टी की वजह से अब दिल्लीवासियों को लॉन्ग वीकएंड मिल गया है। ऐसे में छुट्टियां मिलते ही कई लोगों ने घूमने का प्लानिंग शुरू कर दी होगी। अगर आप भी दिल्ली बंद के दौरान कहीं घूमने का मन बना रहे हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी जगहों के बार में, जहां आप इस लॉन्ग वीकएंड आसानी से घूमने का प्लान बना सकते हैं।
अगर आप खाने-पीने के शौकीन हैं और आपको शॉपिंग पसंद है, तो इस लॉन्ग वीकएंड आप लखनऊ जाने का प्लान बना सकते हैं। आप यहां बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा और रूमी दरवाजा देख सकते हैं। साथ ही यहां के लजीज पकवान और chickankari वाले कपड़े आपकी छुट्टियों को मजेदार बना सकते हैं।
अगर आप ऐतिहासिक जगहों के शौकीन हैं, तो आगरा शहर आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित होगा। आप यहां मौजूद tajmahal और आगरा के किले का दीदार कर सकते हैं। आप यहां से ग्वालियर भी जा सकते हैं, जो अपने समृद्ध इतिहास और वास्तुशिल्प के लिए भी जाना जाता है। आप यहां जय विलास पैलेस, सूर्य मंदिर और ग्वालियर किला देख सकते हैं।
यह छोटा सा शहर अपनी खूबसूरत चित्रित हवेलियों के लिए प्रसिद्ध है। इन हवेलियों की दीवारों पर जटिल भित्तिचित्र और कलाकृतियां क्षेत्र की कलात्मक विरासत को प्रदर्शित करती हैं। अगर आप एक साथ किसी बड़े ग्रुप में घूमने जा रहे हैं, तो शहरी जीवन की हलचल से दूर सुकून के पल बिताने के लिए यह एक बढ़िया विकल्प हो सकता है।
अगर आप इस वीकएंड दिल्ली के आसपास कहीं घूमने का मन बना रहे हैं, तो आप अमृतसर भी जा सकते हैं। आपको यहां इतिहास, आध्यात्मिकता और संस्कृति का एक समृद्ध मिश्रण देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं खाने-पीने और शॉपिंग के शौकीनों के लिए भी यह जगह बिल्कुल परफेक्ट है।