रक्षाबंधन 30 को, दिनभर रहेगा भद्रा का साया:भद्रा में नहीं किए जाते हैं विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, रक्षा सूत्र बांधना जैसे शुभ काम
August 28, 2023
रणबीर-आलिया की ट्रोलिंग के बीच सोनी राजदान ने लिखा पोस्ट:बोलीं- लोग उन बातों पर डिस्कस कर रहे,
August 28, 2023

लंच डेट पर पहुंचे मलाइका-अर्जुन:ब्रेकअप की अफवाहों पर लगाया विराम, एक्ट्रेस ने शेयर की स्टोरी, बाद में की डिलीट

बीते कई दिनों से यह चर्चा थी कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप हो गया है। इसी बीच रविवार को यह कपल मुंबई में एक रेस्टोरेंट में स्पॉट हुआ। दोनों वहां लंच डेट पर पहुंचे हुए थे।

दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसके साथ ही दोनों के ब्रेकअप की खबरों पर भी विराम लग गया है।

इस डेट पर मलाइका व्हाइट शर्ट और मैचिंग शॉर्ट्स में नजर आईं। वहीं अर्जुन ने ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्लैक ट्रैक पैंट्स ऑप्ट किए। दोनों ने मुस्कुराते हुए पैपराजी को तस्वीरें दीं।

पहले स्टोरी शेयर की, फिर डिलीट की
मलाइका ने इस लंच डेट की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी शेयर की, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया। इस स्टोरी में दोनों के गॉगल्स टेबल पर पड़े नजर आ रहे थे। मलाइका ने लिखा था, ‘खूबसूरत दिन फिर आ गए।’

मलाइका ने यह स्टोरी शेयर की थी, जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया।

मलाइका ने यह स्टोरी शेयर की थी, जिसे उन्होंने बाद में डिलीट कर दिया।

शनिवार को अर्जुन ने किया था रिएक्ट
एक दिन पहले ही अर्जुन कपूर ने मलाइका के इंस्टा पाेस्ट पर कमेंट किया था। मलाइका ने अपने डॉग का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो पर अर्जुन ने कमेंट कर लिखा था, ‘हैंडसम बॉय’। इसके अलावा एक और कमेंट में उन्होंने लिखा था, ‘कैस्पर (मलाइक का पेट डॉग), आपकी लाइफ का रियल स्टार है।’

दोनों बीते काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

दोनों बीते काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

मलाइका ने अर्जुन को किया अनफॉलो
बीते कुछ दिनों से अर्जुन का नाम एक्टर कुशा कपिला से जोड़ा जा रहा था, जिनका हाल ही में डिवोर्स हुआ है। इसी बीच मलाइका ने सोशल मीडिया पर अर्जुन और उनके फैमिली मेंबर्स को अनफॉलो भी कर दिया। हालांकि, अर्जुन मलाइका को फॉलो कर रहे थे पर दोनों के ब्रेक अप की चर्चा शुरू हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES