September Travel Destinations: सितंबर में पड़ने वाले हैं बहुत सारे फेस्टिवल्स, अभी से कर लें इन जगहों का प्लान
August 26, 2023
ह में ब्रजमंडल यात्रा आज, स्कूल-बैंक बंद:3 राज्यों की सीमाएं सील; नलहरेश्वर मंदिर में जलाभिषेक की अनुमति मिली,
August 28, 2023

Indian Historic Places: भारत के इतिहास से होना चाहते हैं रूबरू, तो इन विश्व धरोहरों की करें सैर

Indian Historic Places विविधताओं का देश भारत दुनियाभर में पर्यटकों के बीच काफी मशहूर है। यहां कई सारी ऐसी जगह मौजूद हैं जिन्हें देखने दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें ऐतिहासिक जगहों पर जाने के शौक हैं तो आज हम आपको बताएंगे भारत में मौजूद यूनेस्को की कुछ मशहूर विश्व धरोहरों के बारे में-

HIGHLIGHTS

  1. भारत विविधताओं और धरोहरों का देश है।
  2. यहां कई सारी ऐतिहासिक जगह मौजूद हैं।
  3. अगर आप भी ऐसी जगहों पर जाने के शौकीन हैं, तो इन जगहों की सैर करें।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Indian Historic Places: घूमना-फिरना लगभग हर किसी को पसंद होता है। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा टाइम निकालकर अक्सर लोग माइंड रीफ्रेश करने और काम से ब्रेक लेकर सुकून के कुछ पल बिताने के लिए वेकेशन पर जाते हैं। लोग अक्सर अपनी पसंद के मुताबिक घूमने की जगह चुनते हैं। कुछ लोग जहां प्राकृतिक जगहों पर जाते हैं, तो वहीं कुछ लोग पहाड़ों पर घूमने का प्लान बनाते हैं।

कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें etihasik jagah को एक्सप्लोर करना अच्छा लगता है। अगर आप भी ऐसी जगहों पर जाने के शौकीन हैं, तो आज हम आपको बताएंगे यूनेस्को की कुछ ऐसी विश्व धरोहरों के बारे में, जहां आप अपना पर परफेक्ट वेकेशन बिता सकते हैं। Madhumita Shukla Hatyakand: रिहा हुआ अमरमणि त्रिपाठी तो सुसाइड कर लेगी मधुमिता की बहन- भाई का दावामधुमिता शुक्ला के भाई का भी दर्द झलका है, उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के पहले रातों रात उन्हें क्यों रिहा किया जा रहा है. इस मामले में उन्होंने राज्यपाल को पत्र को लिखने की भी बात कही है. उनके मुताबिक यदि अमरमणि त्रिपाठी और उनकी पत्नी बाहर आ जाती हैं तो मधुमिता की बहन राजभवन के सामने जीवन समाप्त कर लेगी.

ताज महल, आगरा

यह विशाल सफेद संगमरमर का मकबरा आगरा में स्थित है। इसे मुगल बादशाह शाहजहां के आदेश पर उनकी पसंदीदा बेगम मुमताज की याद में बनवाया गया था। इसकी खूबसूरती का दीदार करने दुनियाभर से लोग यहां आते हैं।

अजंता की गुफाएं, औरंगाबाद

महाराष्ट्र, औरंगाबाद में मौजूद अजंता की गुफाएं etihaas का शौक रखने वाले लोगों के लिए घूमने की एक परफेक्ट जगह है। यहां मौजूद पेंटिंग और मूर्तियां बौद्ध धार्मिक कला को दर्शाती हैं, जिन्हें देखने दूर-दूर से लोग यहां पहुंचते हैं।

हम्पी, कर्नाटक

हम्पी अंतिम हिंदू साम्राज्य विजयनगर की आखिरी राजधानी थी। इसके धनी राजकुमारों ने 14वीं और 16वीं शताब्दी के बीच द्रविड़ मंदिरों और महलों का निर्माण कराया था। यहां मौजूद मंदिर और महल लोगों को मंत्रमुग्घ कर देते हैं।

काजीरंगा नेशनल पार्क, असम

अगर आप वन्य जीव प्रेमी हैं, तो काजीरंगा नेशनल पार्क आपके लिए एक परफेक्ट जगह है। यह एक सींग वाले गैंडों के लिए जाना जाता है। यहां सींग वाले गैंडों की दुनिया की सबसे बड़ी आबादी पाई जाती है।

चोल मंदिर, तमिलनाडु

चोल साम्राज्य के राजाओं द्वारा निर्मित ये मंदिर पूरे दक्षिण भारत में फैले हुए हैं। तंजावुर में प्रसिद्ध बृहदीश्वर मंदिर, गंगैकोंडाचोलिसवरम में बृहदीश्वर मंदिर और दारासुरम में ऐरावतेश्वर मंदिर आज भी दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र है।

सूर्य मंदिर, ओडिशा

कोणार्क का यह मंदिर सूर्य देवता को समर्पित है। इस मंदिर में आपको सूर्य देवता अपने रथ, उसके 24 पहियों और छह घोड़ों का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे। इस मंदिर का निर्माण 13वीं शताब्दी में हुआ था।

राजस्थान के पहाड़ी किले

भारतीय संस्कृति में राजस्थान का अपना अलग महत्व है। यहां की संस्कृति से आकर्षित होकर हर साल भारी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। यहां के मशहूर पहाड़ी किलों में चित्तौड़गढ़, कुंभलगढ़, सवाई माधोपुर, झालावाड़, जयपुर और जैसलमेर में छह राजसी किले शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES