रोहतक के IMT एरिया में एक महिला की हत्या कर दी गई। इसके बाद उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया। महिला के शरीर पर चोटों के निशान भी हैं। आशंका जताई जा रही कि महिला की हत्या गला दबाकर की गई है। उसका शव सुबह सड़क किनारे मिला।
सूचना मिलते ही IMT थाना पुलिस व FSL की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। हालांकि अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। इधर, महिला के हाथ व पैर आदि पर घसीटने के निशान भी मिले हैं। महिला नाइट के कपड़े पहने हुए है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या रात के समय ही की गई है। मृतका की उम्र करीब 35-40 वर्ष लग रही है।
पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होंगे मौत के कारण
IMT थाना प्रभारी हवा कौर ने बताया कि महिला का शव मिला है। मौत के स्पष्ट कारणों का पता भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चल पाएगा। इसलिए पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी हुई है।