प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बेंगलुरु में चंद्रयान-3 टीम के वैज्ञानिकों से मिलने ISRO के कमांड सेंटर पहुंचे। यहां वे वैज्ञानिकों से मिले। इसरो कमांड सेंटर पर इसरो चीफ एस सोमनाथ ने PM मोदी को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। PM ने सोमनाथ को गले लगाया और पीठ थपथपाई।
PM जब कमांड सेंटर पहुंचे तो वैज्ञानिकों ने 5 मिनट तक ताली बजाकर उनका स्वागत किया। ISRO चीफ ने PM को चांद पर प्रज्ञान रोवर के निकलने की तस्वीर भेंट की। चंद्रयान-3 का मॉडल देकर सम्मानित भी किया।
तस्वीरों में देखिए मोदी के दौरे को
समय: 6 बजे: बेंगलुरु एयरपोर्ट पर PM ने लोगों को 10 मिनट संबोधित किया।
समय:7.15 बजे: एयरपोर्ट से ISRO के कमांड सेंटर तक रोड शो किया। इस दौरान मोदी ने कार के गेट पर खड़े होकर लोगों का अभिवादन किया।
समय:7.30 बजे: मोदी ने सबसे पहले ISRO चीफ एस सोमनाथ को गले लगाया और पीठ थपथपाई।
समय:7.35 बजे: ISRO सेंटर में PM ने वैज्ञानिकों के साथ फोटो खिंचवाई।
समय:7.40 बजे: ISRO चीफ ने PM को विक्रम लैंडर से प्रज्ञान रोवर के बाहर निकलने के बारे में समझाया।
समय:7.42 बजे: PM मोदी ने ISRO के चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर सभी वैज्ञानिकों को बधाई दी।
समय:7.43 बजे:ISRO चीफ ने PM को चांद पर प्रज्ञान रोवर के निकलने की तस्वीर भेंट की।
समय:7.44 बजे: चंद्रयान-3 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने PM मोदी को चंद्रयान-3 का मॉडल देकर सम्मानित किया।
समय: 8.00 बजे: PM मोदी ने 45 मिनट की स्पीच दी।
समय: 8.50 बजे: PM मोदी ISRO की महिला वैज्ञानिकों के साथ बैठे।
PM मोदी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
मोदी चंद्रयान-3 के वैज्ञानिकों से मिलकर भावुक हुए:कहा- चांद पर लैंडर जहां उतरा, वह ‘शिवशक्ति पॉइंट’ कहलाएगा
चांद पर चंद्रयान बोला- मैं अपनी मंजिल पर पहुंचा: PM बोले- अब चंदा मामा दूर के नहीं
चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त को चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग कर इतिहास रच दिया। भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। चंद्रयान-3 ने 30 किलोमीटर की ऊंचाई से शाम 5 बजकर 44 मिनट पर ऑटोमैटिक लैंडिंग प्रोसेस शुरू की और अगले 20 मिनट में सफर पूरा किया। चांद पर पहुंचकर लैंडर ने मैसेज भेजा- मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं।