27 अगस्त को बनेगा शुभ संयोग:श्रावण रविवार को पुत्रदा एकादशी के योग में भगवान विष्णु, सूर्य और शिवजी की पूजा होगी महापुण्यदायी
August 25, 2023
ड्रीम गर्ल 2 की स्क्रीनिंग में पहुंचीं सुहाना खान:नव्या और शनाया भी शामिल हुईं, आदित्य रॉय कपूर भी अनन्या की फिल्म देखने पहुंचे
August 25, 2023

शिव और शनि पूजा का संयोग:26 अगस्त को रहेगा सावन का आखिरी शनिवार, इस योग में शिव पूजा से बढ़ता है

26 अगस्त को सावन का आखिरी शनिवार रहेगा। पुराणों में इस दिन को शनि पर्व भी कहा गया है। शिवजी पूजा के इस महीने में आने वाले शनिवार को शनि देव की पूजा करने और जरुरतमंद लोगों को दान देने से शनि देव के अशुभ असर में कमी आने लगती है। अभी शनि अपनी ही राशि यानी कुंभ में है। इस संयोग में की गई पूजा और दान का पुण्य फल भी और बढ़ जाएगा।

इस शुभ योग में शिव पूजा भी विशेष फलदायी रहेगी। इस दिन जरुरतमंद लोगों को कपड़े, जूते-चप्पल या अन्य जरूरी चीजों का दान देने से शनि दोष में कमी आती है। शनिवार को रवियोग रहेगा। जिससे इस शुभ संयोग में किए गए कामों में सफलता मिलने की संभावना और बढ़ जाएगी।

क्यों खास है सावन का शनिवार
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि सावन महीने में सोमवार के अलावा शनिवार को भी पुराणों में बहुत खास बताया है। इस दिन शनि देव के अलावा हनुमानजी और भगवान नृसिंह की पूजा का भी विधान है।

स्कंद पुराण में कहा है कि सावन महीने में आने वाले शनिवार को इन तीन देवताओं की पूजा से हर तरह की परेशानियां दूर होती हैं। इस दिन तेल से हनुमानजी और शनिदेव का अभिषेक करना चाहिए। वहीं, भगवान नृसिंह की विशेष पूजा के बाद ब्राह्मणों को तिल से बना भोजन करवाने से मनोकामना पूरी होती है।

भगवान शिव, शनिदेव के गुरु हैं। शिवजी ने ही शनिदेव को न्यायाधीश का पद दिया था। जिसके फलस्वरूप शनि देव मनुष्यों को कर्मों के मुताबिक फल देते हैं। इसलिए श्रावण के महीने में भगवान शिव के साथ साथ शनिदेव की उपासना करने से शुभ फल मिलते हैं। भगवान शिव के अवतार पिप्पलाद, भैरव और रुद्रावतार हनुमान जी की पूजा भी शनि के अशुभ असर से रक्षा करती है।

जरूरतमंद को अन्न, कपड़े और जूते-चप्पल का दान करें
सावन महीने के शनिवार को व्रत, पूजा और दान करने से शनि दोष दूर होते हैं। शारीरिक परेशानियां दूर होती हैं। इस दिन जरूरतमंद लोगों को कपड़े और अन्न दान के साथ ही जूते-चप्पल का भी दान करने से जाने-अनजाने में हुए पाप खत्म हो जाते हैं।

डॉ. मिश्र का कहना है कि इस दिन रुद्राभिषेक और शनिदेव का तेलाभिषेक करने के बाद चांदी के नाग नागिन की पूजा करनी चाहिए। फिर उन्हें पवित्र नदी में बहा देना चाहिए। शिवजी का अभिषेक करने से पितृदोष भी खत्म होता है। इसके साथ ही शनिदेव का तेल से अभिषेक करने से भी हर तरह की परेशानियां खत्म हो जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES