रेवाड़ी में एक्सीडेंट का VIDEO:कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मारी; दूर जाकर गिरा ड्राइव कर रहा युवक, बाल-बाल बची जान
August 21, 2023
सावन सोमवार और नाग पंचमी का योग आज:उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में हैं नागचंद्रेश्वर की दुर्लभ प्रतिमा,
August 21, 2023

साप्ताहिक राशिफल:जन्म तारीख से जानें आपके लिए कैसा रहेगा 21 से 27 अगस्त तक का समय, धन लाभ होगा या नहीं

21 अगस्त से नया सप्ताह शुरू हो गया है। अपनी बर्थ डेट के मुताबिक, न्यूमेरोलॉजिस्ट नस्तूर बेजान दारूवाला से जानिए आपके लिए ये सप्ताह (21 अगस्त से 27 अगस्त तक का समय) कैसा रह सकता है…

अंक: 1 (जिनका जन्म 1, 10, 19, 28 तारीख को हुआ है।)

गणेश जी कहते हैं कि आत्मनिर्भर रहने की आवश्यकता है। परेशानियां रहेंगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार सुचारू रहेगा और उन्नति होगी। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है, प्रगति के योग हैं। आमदनी बढ़ेगी। खर्च होगा। धैर्य में कमी आ सकती है, भावनाओं पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। शैक्षणिक कार्यों में विघ्न आ सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य के लिए सचेत रहना होगा।

क्या करेंपीपल के नीचे दीया जलाएं।

भाग्यशाली रंग: नीला

भाग्यशाली अंक: 8

अंक: 2 (जिनका जन्म 2, 11, 20, 29 तारीख को हुआ है।)

गणेश जी कहते हैं आशा-निराशा बनी रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचें। धैर्य रखें। भागदौड़ रहेगी। माता का साथ मिलेगा। वाणी में कठोरता रहेगी। शांत रहें। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की संभावना है। प्रॉपर्टी से आमदनी बढ़ेगी। माता की ओर से धन प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख मिलेगा। नौकरी में प्रगति के योग बन रहे हैं, अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। कला और संगीत पर ध्यान दें। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकते हैं।

क्या करेंशिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

भाग्यशाली रंग: जामुनी

भाग्यशाली अंक: 7

अंक: 3 (जिनका जन्म 3, 12, 21, 30 तारीख को हुआ है।)

गणेश जी कहते हैं कि सप्ताह की शुरुआत में वाणी में मधुरता रहेगी, धैर्य बनाए रखें। शिक्षा से जुड़े कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। संतान सुख मिलेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना है। परिवार में माता, पिता और बुजुर्गों से धन प्राप्ति के योग हैं।

क्या करेंभगवान गणेश की आराधना करें।

भाग्यशाली रंग: पीला

भाग्यशाली अंक: 4

अंक: 4 (जिनका जन्म 4, 13, 22, 31 तारीख को हुआ है।)

गणेश जी कहते हैं कि सप्ताह के पहले दिन से उतार-चढ़ाव रहेगा। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। मन अशांत हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। भवन सुख मिलेगा। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। संतान से सुख मिलेगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। धैर्य रखने का प्रयास करें।

क्या करेंयोगप्राणायाम करें।

भाग्यशाली रंग: हरा

भाग्यशाली अंक: 9

अंक: 5 (जिनका जन्म 5, 14, 23 तारीख को हुआ है।)

गणेश जी कहते हैं कि इस सप्ताह परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग हैं। माता का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। किसी पुराने मित्र से संपर्क हो सकता है। शिक्षा संबंधी कार्य सुखद रहेंगे। सेहत पर ध्यान दें। व्यर्थ के झगड़ों से दूर रहें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। यश और सम्मान बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी और वाहन सुख मिलेगा।

क्या करेंजरूरतमंद लोगों की मदद करें।

भाग्यशाली रंग: नीला

भाग्यशाली अंक5

अंक: 6 (जिनका जन्म 6, 15, 24 तारीख को हुआ है।)

गणेश जी कहते हैं कि नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। वाणी में कठोरता का भाव रहेगा, बातचीत में संयम रखें। कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। गुस्से से बचें। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सुखद परिणाम मिलेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय वृद्धि होगी और संचित धन में भी वृद्धि होगी, लेकिन दूसरी जगह जाना पड़ सकता है।

क्या करेंगणेश जी की पूजा करें।

भाग्यशाली रंग: मरून

भाग्यशाली अंक: 2

अंक: 7 (जिनका जन्म 7, 16, 25 तारीख को हुआ है।)

गणेश जी कहते हैं कि नौकरी और व्यापार में तरक्की की संभावना है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। धर्म के लिए भक्ति बनी रहेगी। मानसिक शांति मिलेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कला और संगीत पर ध्यान दें। संतान से सुख मिलेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।

क्या करेंपीली वस्तु का दान करें।

भाग्यशाली रंग: गुलाबी

भाग्यशाली अंक: 3

अंक: 8 (जिनका जन्म 8, 17, 26 तारीख को हुआ है।)

गणेश जी कहते हैं कि परिवार में हंसी-खुशी का माहौल रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। आत्मविश्वास बनाए रखें। नकारात्मक विचारों से बचें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शिक्षा से जुड़े सभी कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

क्या करेंहनुमान जी की पूजा करें।

भाग्यशाली रंग: पीला

भाग्यशाली अंक: 4

अंक: 9 (जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख को हुआ है।)

गणेश जी कहते हैं, मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। मन की शांति मिल सकती है। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय होगी। भाई से मनमुटाव हो सकता है। परिवार में किसी महिला से धन की प्राप्ति होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। बातचीत में संयम बरतें। खर्चा बढ़ सकता है।

क्या करेंसूर्य देवता को जल अर्पित करें।

भाग्यशाली रंग: क्रीम

भाग्यशाली अंक: 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES