चार ग्रहों के शुभ संयोग में हरियाली तीज 19 को:इस तिथि पर पार्वती को मिला था शिवजी को पति रूप में पाने का वरदान
August 18, 2023
ताज होटल में दो साल तक वेटर थे बोमन ईरानी:बेकरी भी चलाई, 44 साल की उम्र में ऑफर हुई थी पहली फिल्म मुन्नाभाई MBBS
August 18, 2023

आज ₹300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी गदर-2:टोटल कलेक्शन ₹283.35 करोड़ हुआ; ओपनिंग वीक पर सेकेंड बेस्ट फिल्म

गदर-2 ने गुरुवार को 22 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म की टोटल कमाई 283.35 करोड़ रुपए हो गई है। पहले हफ्ते में सबसे ज्यादा कलेक्शन के मामले में गदर-2 दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है। 378 करोड़ रुपए के फर्स्ट वीक कलेक्शन के साथ शाहरुख खान की फिल्म पठान पहले नंबर पर है।

बात OMG-2 की करें तो इसने गुरुवार को 5.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म की टोटल कमाई 84.72 करोड़ हो गई है। पहले की तुलना में इसकी कमाई की रफ्तार स्लो हो गई है।

एक हफ्ते में ही ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनी गदर-2
2001 में रिलीज हुई गदर-एक प्रेम कथा ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर थी। अब 22 साल बाद रिलीज हुई गदर-2 भी उतनी ही बड़ी ब्लॉकबस्टर हुई है। खास बात यह है कि सिर्फ 7 दिनों के अंदर फिल्म ने यह तमगा हासिल किया है।

पहले हफ्ते में ही इसने KGF-2, बाहुबली-2 दोनों के हिंदी वर्जन और वॉर जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा है। KGF-2 के हिंदी वर्जन ने पहले हफ्ते में 268.63 करोड़ की कमाई की थी।

वहीं बाहुबली-2 ने 247 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। ये दोनों फिल्में मोस्ट अवेटेड थीं, जबकि गदर-2 का रिलीज से पहले कोई खास क्रेज नहीं था। हालांकि जब टिकटों की बुकिंग शुरू हुई, तब समझ में आने लगा कि फिल्म बहुत बड़ी हिट होने जा रही है।

बिना किसी छुट्टी या त्योहार के भी गदर-2 शानदार कमाई कर रही है। सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से सनी देओल और फिल्म ट्रेडिंग में हैं। लोग डायरेक्टर अनिल शर्मा से स्क्रीन की संख्या बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। लोग शिकायत कर रहे हैं कि उन्हें गदर-2 देखना है लेकिन टिकटें नहीं मिल पा रही हैं।

ओवरसीज कलेक्शन 300 करोड़ के पार
गदर-2 विदेशों में भी अच्छी कमाई कर रही है। इंडस्ट्री ट्रैकर sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 338.5 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, अमेरिका और यूके जैसे देशों में फिल्म अच्छी कमाई कर रही है।

2023 की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म गदर-2
गदर-2 इस साल की दूसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म बन गई है। अब इसके आगे सिर्फ शाहरुख खान की फिल्म पठान (543.05 करोड़) है। इस साल द केरला स्टोरी जैसी छोटे बजट की फिल्म ने काफी अच्छा कारोबार किया था। यह फिल्म 238 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ दूसरे नंबर पर थी।

अभी गदर-2 को रिलीज हुए सिर्फ एक हफ्ते ही हुए हैं, इसने इस साल की कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES