Manipur Violence: मणिपुर में हिंसा प्रभावित लोगों के लिए SBI ने की मदद की पेशकश, लोन लेने वालों को मिलेगी राहत
August 17, 2023
मानसून शुरू होते ही Monsoon में बना रहे हैं घूमने का प्लान, कर्नाटक की ये पांच जगहें हैं बेस्ट
August 17, 2023

Chandrayaan-3: ‘यात्रा के लिए धन्यवाद दोस्त!’ विक्रम लैंडर की तरफ से ISRO ने प्रोपल्शन मॉड्यूल को कहा थैंक्यू

Chandrayaan 3 Update चंद्रयान 3 ने आज एक और गुड न्यूज दी है। चांद की ओर बढ़ते हुए प्रोपल्शन मॉड्यूल से विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर अलग हो गए हैं। लैंडर के अलग होने के बाद इसरो ने ट्वीट कर लैंडर की ओर से प्रोपल्शन मॉड्यूल का थैंक्यू बोला है। प्रोपल्शन मॉड्यूल के जरिए ही अब तक की यात्रा पूरी हो रही थी।

HIGHLIGHTS

  1. प्रोपल्शन मॉड्यूल से विक्रम लैंडर अलग हो गया है।
  2. अब लैंडर खुद से चंद्रमा तक का रास्ता तय करेगा।
  3. 23 अगस्त को चांद पर लैंड करेगा लैंडर ‘विक्रम’।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Chandrayaan 3 Update चंद्रयान-3 अब धीरे-धीरे चांद की ओर बढ़ रहा है। यान अब चांद से केवल 100 किमी दूरी पर है। इस बीच आज चंद्रयान 3 ने एक और गुड न्यूज दी है। आज योजनानुसार प्रोपल्शन मॉड्यूल से विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर अलग हो गए हैं। 

Advertisement: 0:14Close Player

इस बीच, लैंडर के अलग होने के बाद इसरो का ट्वीट आया है। प्रोपल्शन मॉड्यूल के जरिए ही अब तक की यात्रा पूरी हो रही थी, इसके लिए इसरो ने ट्वीट कर प्रोपल्शन मॉड्यूल का थैंक्यू भी बोला है। 

प्रोपल्शन मॉड्यूल के लिए खास मैसेज

इसरो ने विक्रम लैंडर के अलग होने के बाद लैंडर मॉड्यूल (एलएम) की ओर से प्रोपल्शन मॉड्यूल के लिए खास मैसेज किया। इसरो ने कहा,

यात्रा के लिए धन्यवाद, दोस्त! कल भारतीय समयानुसार दोपहर 4 बजे डीबूस्टिंग पर थोड़ी निचली कक्षा में उतरने के लिए तैयार हूं।

पूर्व वैज्ञानिक ने बताया अब आगे क्या होगा

 चंद्रयान 3 पर पद्मश्री और इसरो के पूर्व वैज्ञानिक माइलस्वामी अन्नादुराई ने कहा कि यान ने एक बड़ा काम पूरा कर लिया है। अब महत्वपूर्ण बात चंद्रमा पर धीरे और सुरक्षित रूप से उतरना है। उन्होंने कहा कि लैंडर के अलग होने के बाद, प्रमुख घटना होती है। चार 800N थ्रस्टर्स, लैंडर को निचली कक्षा में ले जाने के लिए फायर करना अब शुरू करेंगे जो दो चरणों में होगा।

23 अगस्त को चंद्रमा पर लैंड करेगा विक्रम लैंडर

चंद्रयान-3 का लैंडर ‘विक्रम’ आज सफलतापूर्वक अंतरिक्ष यान से अलग हो गया है। अब लैंडर के 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की उम्मीद है और ऐसा करते ही भारत इतिहास रच देगा। बता दें कि इस यान का उद्देश्य चांद पर पानी और खनिजों की खोज करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES