एडिडास के साथ मिलकर प्रीमियम शूज बनाएगी बाटा:दोनों कंपनियों के बीच पार्टनरशिप को लेकर बातचीत जारी,
August 17, 2023
फ्लाइट के बॉथरूम में पायलट की मौत:पनामा में कराई इमरजेंसी लैंडिंग; मियामी से चिली जा रहा था विमान
August 17, 2023

आज सोने-चांदी में गिरावट:साढ़े 58 हजार के नीचे आया सोना, कैरेट के हिसाब से जानें गोल्ड की कीमत

आज यानी गुरुवार (17 अगस्त) को सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, आज सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के दाम 360 रुपए गिरकर 58,476 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 53,564 रुपए रह गई है।

70 हजार के नीचे आई चांदी
IBJA की वेबसाइट के अनुसार आज चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ये 401 रुपए फिसलकर 69,840 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इससे पहले शुक्रवार को ये 70,241 रुपए पर थी।

दो साल में 27% रिटर्न दे सकता है सोना
केडिया एडवायजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार कुछ महीने हल्की राहत के बाद एक बार फिर महंगाई बढ़ने लगी है। इसे कम करने के लिए अमेरिका और यूरोप में ब्याज दरें बढ़ाने का सिल​सिला जारी है। इस बीच शेयर बाजार तेजी के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के बाद मुनाफा वसूली के दबाव में है। इससे सोने में निवेश की जमीन तैयार हो रही है। दो साल में यह 27% से ज्यादा रिटर्न दे सकता है।

वायदे में सोना अभी 60,000 रुपए और सर्राफा बाजार में 59,500 रुपए से नीचे है। इस साल यह 65,000 और जून 2025 तक 75,000 रुपए प्र​ति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। अभी निवेश करने पर दो साल में सोना 27% रिटर्न दे सकता है।

देश में हर साल 800 टन सोने की खपत
हमारे देश में हर साल 800 टन सोने की खपत (डिमांड) होती है। इसमें से सिर्फ 1 टन का उत्पादन भारत में होता है और बाकी आयात किया जाता है। चीन के बाद भारत में ही सोने की सबसे ज्यादा खपत होती है।

भारत के घरों में अमेरिका के सरकारी खजाने से 3 गुना ज्यादा सोना
वहीं वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत के घरों में 2019 में 25,000 टन से ज्यादा सोना था और डिपार्टमेंट ऑफ द ट्रेजरी ब्यूरो ऑफ द फिस्कल सर्विस के 2021 के डेटा के मुताबिक अमेरिका के सरकारी खजाने में 8,000 टन से ज्यादा सोना जमा है। यानी अमेरिका के सरकारी खजाने से करीब तीन गुना ज्यादा सोना हमारे घरों में रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES