इस हफ्ते तीज-त्योहारों का संयोग:सावन सोमवार से शुरू होकर हरियाली तीज पर खत्म होगा ये सप्ताह,
August 14, 2023
जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे अमिताभ:हर रविवार नंगे पैर आते हैं बाहर, ब्लॉग पर बेटे की फिल्म घूमर की तारीफ की
August 14, 2023

प्रियंका ने पति निक के लिए लिखा इमोशनल नोट:शेयर की कॉन्सर्ट की तस्वीरें, बोलीं- नई जर्नी की शुरुआत के लिए बधाई

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में पति निक के लिए इंस्टाग्राम हैंडल पर बेहद प्यारा सा नोट शेयर किया। साथ ही एक्ट्रेस ने उन्हें नए कॉन्सर्ट के लिए बधाइयां भी दी। दरअसल बीते दिनों प्रियंका और उनकी बेटी निक के कॉन्सर्ट में पहुंची थीं। इस दौरान जोनस ब्रदर्स के कॉन्सर्ट में भारी भीड़ देखने को मिली।

मैं बहुत लकी हूं, जो आप मेरे साथ हैं- प्रियंका
प्रियंका ने अपने नोट में लिखा- आप एक मैग्नेट हैं। मैं बहुत लकी हूं कि आप मेरे साथ हैं। एक नई और खूबसूरत जर्नी की शुरुआत के लिए बधाई निक। आप सभी एक खूबसूरत जर्नी पर जा रहे हैं। चलों चलें। जोनस ब्रदर्स टीम बैंड क्रू ने बहुत ही बढ़िया काम किया है। लोगों को आपका शो काफी पसंद आ रहा है। आज रात शो के दूसरे राउंड का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।

निक के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आईं प्रियंका
इमोशनल कैप्शन के साथ प्रियंका ने निक के साथ कई रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें दोनों रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान जहां प्रियंका ने ब्लैक आउटफिट पहना है, तो वहीं निक ऑल व्हाइट गेटअप में नजर आ रहे हैं। इनमें से एक तस्वीर ऐसी भी है, जिसमें निक और प्रियंका के साथ उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। चर्चित तस्वीर में मालती प्रियंका की गोद में हैं, जबकि निक उनके साथ खेल रहे हैं।

निक ने मालती के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीर
प्रियंका के साथ-साथ निक ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर मालती के साथ बेहद क्यूट सी तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह निक की गोद में बैठ कर ड्रम स्टिक पकड़े नजर आ रही हैं। इस दौरान मालती के कान पर हेडफोन भी लगा हुआ है। सोशल मीडिया पर निक, प्रियंका और उनकी बेटी मालती की फोटोज बेहद चर्चा में हैं। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES