नूंह में 13 दिन बाद इंटरनेट बहाल:रात 8 बजे तक कर्फ्यू में ढील; बसें दौड़ी, बाजार खुले; स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां
August 14, 2023
कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में पहली बार रामकथा:20 अगस्त तक ब्रिटेन में मोरारी बापू सुनाएंगे रामायण,
August 14, 2023

अंबाला में प्रवासी मजदूर ने किया सुसाइड:4 दिन पहले हिमाचल से काम करने आया; किराए के कमरे में लगाई फांसी

अंबाला जिले में प्रवासी मजदूर ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हिमाचल के सिरमौर जिला के चांदनी गांव निवासी रजत (18) के रूप में हुई है। कालाअंब चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच युवक के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के मुताबिक, रजन ने 4 दिन पहले ही शिवालिक कॉलोनी (कालाअंब) में PG में कमरा किराए पर लिया था। 2 दिन पहले ही कंपनी में उसकी नौकरी लगी थी। उसके ताऊ का लड़का भी कालाअंब में जॉब करता है। उसी ने ही रजत को कमरा दिलाने में मदद की थी।

खिड़की में लगाया मफलर से फंदा
कालाअंब पुलिस चौकी प्रभारी SI धर्मबीर सिंह ने बताया कि रजत के भाई ने सुबह 10 बजे उसे मृत अवस्था में देखा। उसने मफलर से खिड़की पर फंदा लगाया हुआ था। जिसके बाद उसने पुलिस और परिजनों को सूचित किया। हालांकि, अभी आत्महत्या के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। युवक के मोबाइल को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है, जिसके आधार पर पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES