नूंह में DLED एग्जाम की तारीखें फाइनल:14 अगस्त से शुरू होंगे पेपर; हिंसा के कारण लगी धारा-144 के कारण रद्द की गई थीं परीक्षाएं
August 11, 2023
पुरुषोत्तम मास की परम एकादशी 12 अगस्त को:इस व्रत से मिलता है तप और यज्ञ करने जितना पुण्य, जानिए
August 11, 2023

अंबाला में CRPF जवान की टांग कटी:कैंट रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ते समय हुआ एक्सीडेंट; जम्मू पोस्टिंग पर जा रहा था

हरियाणा के अंबाला कैंट में रेलवे लाइन क्रॉस करते समय CRPF जवान की टांग कट गई। हादसा शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे हुआ। जवान को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल अंबाला कैंट पहुंचाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद जवान को PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। जवान की पहचान छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर निवासी सेमसोन कनचन मिंज (39) के रूप में हुई है।

जवान सिविल अस्पताल में भर्ती
मिली जानकारी के मुताबिक, जवान SK मिंज ट्रैक नंबर-1 को क्रॉस करते हुए प्लेट फॉर्म नंबर 2 की तरफ जा रहा था। जल्दबाजी में ट्रेन पकड़ते हुए उसके साथ हादसा हो गया। सूचना मिलने के बाद GRP और RPF की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत जवान को एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल अंबाला कैंट पहुंचाया गया। यहां जवान का इलाज जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES