वक्री होकर शुक्र ने किया राशि परिवर्तन:सिंह राशि से आगे जाने की बजाए एक राशि पीछे आया शुक्र;
August 7, 2023
प्रोड्यूसर अमृतपाल सिंह बिंद्रा की पार्टी में दिखे आदित्य-अनन्या:अलग-अलग कारों से पहुंचे थे, दोनों ने साथ में की एंट्री
August 7, 2023

7 अगस्त का टैरोकार्ड राशिफल:मीन राशि वालों को आर्थिक स्थिति मजबूत करने का मौका मिलेगा

7 अगस्त, सोमवार को कर्क राशि वालों को करियर संबंधित मिले नए मौके फायदेमंद साबित होंगे। तुला राशि वालों के करियर को नई दिशा देने के लिए की गई कोशिशों में सफलता मिलेगी। मीन राशि वालों को आर्थिक स्थिति मजबूत करने का मौका मिलेगा। इनके अलावा सिंह राशि के लोग बिजनेस में नई शुरुआत करने से बचें। कन्या राशि वालों करियर में भी रुकावट आ सकती है। बाकी राशियों के के लिए कैसा रहेगा दिन, जानिए टैरोकार्ड राशिफल से

टैरोकार्ड रिडर प्रणिता देशमुख से जानिए आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष – SEVEN OF WANDS
खुद की कोशिशों में कमी का एहसास होगा। इससे मानसिक तनाव बढ़ेगा। खुद को इस परिस्थिति से निकालकर इच्छा शक्ति बढ़ाएं। लक्ष्य के हिसाब से डेडिकेशन और संयम रखने की जरूरत है। सकारात्मकता बनाए रखें।

करियर: करियर में डिसिप्लिन बढ़ाने की कोशिश करें। आज काम ज्यादा रहेगा। व्यस्त रहेंगे।
लव: पार्टनर की हर बात पर खुद का मूड न खराब करें।
हेल्थ: पैर में सूजन हो सकती है।
लकी कलर: हरा, लकी नंबर: 9

वृष – QUEEN OF SWORDS
अच्छे से सोच-विचार कर के फैसले लें। सही-गलत समझ कर आगे बढ़ें। कामों पर फोकस बनाए रखें। लक्ष्य हासिल करने के लिए कोशिश करते रहें। ऐसे लोगों से दूर रहें जो कामों में रुकावटें डाल रहे हैं।

करियर: स्टॉक मार्केट की पूरी जानकारी न हो तो बड़ा निवेश न करें। कार्यक्षेत्र के जरिए नया इनकम सोर्स मिल सकता है।
लव: रिलेशनशिप टूटने की आशंका है, लेकिन नया रिश्ता शुरू हो सकता है।
हेल्थ: कंधे में जकड़न हो सकती है।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 2

मिथुन – THE EMPRESS
निजी फैसले लेते समय परिवार का भी ध्यान रखें। डरकर लिए फैसलों से आगे चलकर पछतावा हो सकता है। अनुभवी इंसान से जरूरी बातों पर चर्चा होने से दबाव कम होगा।

करियर: करियर के फैसले आत्मविश्वास से लें। निर्णय को आगे बढ़ाने के लिए खुद पर रखा हुआ विश्वास बढ़ाना जरूरी होगा।
लव: पार्टनर और परिवार के बीच चल रही है नाराजगी दूर करने की कोशिश करते रहें, लेकिन किसी भी बात में जरूरत से अधिक दखलअंदाजी देना तकलीफ का कारण हो सकता है।
हेल्थ: पैर दर्द संबंधित तकलीफ बढ़ने की संभावना है।
लकी कलर: ऑरेंज, लकी नंबर: 3

कर्क – THREE OF CUPS
किसी एक निश्चय पर टिके रहने की वजह आप आनंदित महसूस करेंगे। जिन बातों में आप खुद को कमजोर समझ रहे थे, उनमें बदलाव लाना आपके लिए संभव होगा। भावनात्मक स्वरूप से कई सारी बातें बदलती हुई नजर आ रही है। अंतिम लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए अपने व्यक्तित्व को किस प्रकार से सुधारा जा सकता है यह समझने की कोशिश करें। खुद को बेहतर बनाने की कोशिशों में सफलता मिलेगी।

करियर: करियर संबंधित मिले नए अवसर आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। जिसके जरिए प्रभावशाली लोगों के साथ का परिचय बढ़ेगा। लव: रिलेशनशिप संबंधित चिंता छोड़ कर खुद को खुश रखना आपके लिए जरूरी है। हेल्थ: सर में भारीपन महसूस हो सकता है। तनाव से खुद को दूर रखें। लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 1

सिंह – THE HANGEDMAN
जिन बातों से आप परेशान होते हैं उन्हें देखने का नजरिया बदलें। आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ सकती है। खोई हुई कीमती चीज मिल सकती है। महत्वपूर्ण दस्तावेज ठीक से पढ़ कर फैसले लें।

करियर: बिजनेस में नई शुरुआत से बचें।
लव: रिश्ते को संभालने के लिए पार्टनर से चर्चा करें।
हेल्थ: शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए खानपान में बदलाव करें।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 8

कन्या – SIX OF SWORDS
यात्रा संबंधी लिए फैसलों से पुराने और नए काम निपटा लेंगे। किसी प्रभावशाली इंसान से अचानक मुलाकात होगी। इससे आपको नए मौके मिल सकते हैं। परिवार के लोगों से जुड़े रहना आपके लिए संभव होगा। उम्र से छोटे इंसान को मार्गदर्शन देने से समाधान मिल सकता है।

करियर: करियर की रुकावटें दूर होंगी।
लव: रिश्तों का तनाव कम होगा। पार्टनर्स एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।
हेल्थ: जोड़ों का दर्द हो सकता है।
लकी कलर: ग्रे, लकी नंबर: 6

तुला – QUEEN OF WANDS
लोगों से खुद की तुलना करने से नकारात्मकता और जलन की भावना बढ़ सकती है। खुद को सकारात्मक रखने की कोशिश करें। इस राशि की महिलाओं को सेहत संबंधित परेशानी हो सकती है। मानसिक तौर से परेशानी होने की आशंका है।

करियर: करियर को नई दिशा देने के लिए की गई कोशिशों में सफलता मिलेगी।
लव: रिश्तों से जुड़े फैसले लेते समय आत्म सम्मान को ठेस न पहुंचे। इस बात का ध्यान रखें।
हेल्थ: सेहत में आ रहे बदलाव पर ध्यान दें।
लकी कलर: पर्पल, लकी नंबर: 4

वृश्चिक – QUEEN OF CUPS
लोगों की भावनाएं समझने की कोशिश करें। इससे नाराजगी दूर होगी। रिश्तों को दोबारा सुधारने का मौका आपके द्वारा दिया जाएगा। बच्चों के प्रति जो चिंता थी, वो दूर हो सकती है। निजी जीवन की गोपनीय बातें किसी से न करें।

करियर: बिजनेस में उतार-चढ़ाव हो सकता है। पैसों से जुड़ी चिंता हो सकती है।
लव: पार्टनर को अकेलापन महसूस न होने दें।
हेल्थ: महिलाओं की सेहत में उतार-चढ़ाव आएगा।
लकी कलर: गुलाबी, लकी नंबर: 7

धनु – TEN OF CUPS
परिवार से जुड़ी हुई बड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। उदासी दूर होगी। मानसिक अवस्था को सुधारने पर ध्यान दें। मानसिक तनाव दूर होने से परेशानियां आसानी से सुलझ सकती हैं।

करियर: लोगों की अपेक्षाओं को समझते हुए काम करें।
लव: पार्टनर की वजह से जीवन में खुशियां रहेंगी।
हेल्थ: बच्चों को दांत संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर: लाल, लकी नंबर: 5

मकर – TEN OF SWORDS
नए फैसले लेते समय लोगों के विरोध से आपका विश्वास टूट सकता है। प्रॉपर्टी का विवाद बढ़ सकता है। किसी भी समस्या को सुलझाने में हड़बड़ी न करें। खुद को शांत रखकर लोगों से व्यवहार करेंगे तो उसी तरह लोगों का बर्ताव आपके प्रति बदलेगा। खुद को नकारात्मक न होने दें।

करियर: स्टॉक मार्केट में नुकसान होने की संभावना है।
लव: परिवार और पार्टनर को वक्त दें।
हेल्थ: अचानक सर्दी बुखार हो सकता है।
लकी कलर: सफेद, लकी नंबर: 2

कुंभ – THREE OF PENTACLES
नई शुरुआत करते समय आर्थिक मामलों की योजना में बदलाव न करें। अचानक नए खर्च होने की संभावना है। इस कारण कर्ज लेना पड़ सकता है, लेकिन आसानी से चुकाना भी संभव होगा।

करियर: क्लाइंट के द्वारा अटका पैसा वापस पाने में विवाद से बचें।
लव: पार्टनर की समस्या को सुलझाने के लिए मदद करें।
हेल्थ: वाहन संभलकर चलाने की जरूरत है।
लकी कलर: नीला, लकी नंबर: 9

मीन – KNIGHT OF SWORDS
काम की गति तेज करने की जरूरत होगी। स्किल बेहतरीन करने की कोशिश करनी होगी। कई फैसले एक साथ लेने पड़ेंगे। लोग आपके भरोसे रहेंगे, इससे आपको थोड़ा डर जरूर महसूस होगा, लेकिन अपनी जिम्मेदारियां भी अच्छे से निभा लेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत करने का मौका मिलेगा।

करियर: विद्यार्थी वर्ग को पूरा फोकस पढ़ाई पर करने की जरूरत है।
लव: पार्टनर से बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल गलत तरीके से न करें।
हेल्थ: गैस-एसिडिटी से तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर: पीला, लकी नंबर: 5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES