7 अगस्त, सोमवार को शुक्र वक्री होकर सिंह राशि से पीछे की ओर यानी कर्क राशि में प्रवेश कर रहा है। सूर्य के नजदीक होने से ये अस्त भी रहेगा। ये 18 अगस्त को उदय हो जाएगा। इसके बाद 4 सितंबर को मार्गी यानी अपनी मूल चाल से चलने लगेगा। फिर 2 अक्टूबर को सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस ग्रह के कर्क राशि में आने से 12 राशियों पर असर पड़ेगा।
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानिए आपकी राशि पर शुक्र का कैसा असर रहेगा…
मेष: परिवार में सुख बढ़ेगा। नए दोस्त बनेंगे। सम्मान मिलेगा। वाहन और भवन बढ़ने के योग हैं। नौकरी में सफलता मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है।
वृष: समाज में सम्मान बढ़ेगा। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। पराक्रम बढ़ेगा। सेविंग बढ़ेगी। अचल संपत्ति में फायदा होगा। समय अच्छा है। कम मेहनत में ज्यादा सफलता मिलने के योग हैं। धर्म कर्म में दिलचस्पी बढ़ेगी। दूर स्थान के लोगों से इनकम हो सकती है।
मिथुन: सेविंग खत्म होगी लेकिन इनकम भी होगी। परिवार पर खर्चा होगा। मांगलिक काम होंगे। मकान भूमि का सुख बढ़ेगा। सेहत संबंधी परेशानी दूर होगी। लोगों की सेवा सत्कार पर खर्चा हो सकता है।
कर्क: समय अच्छा है। फायदा मिलेगा। सुख-समृद्धि बढ़ेगी। भोग पर बहुत खर्चा होगा। पराक्रम और सम्मान बढ़ेगा। भाइयों और दोस्तों का साथ मिलेगा। सुख बढ़ेगा। नौकरी में सफलता मिलने के योग हैं।
सिंह: घर में नए निर्माण पर खर्चा हो सकता है। धार्मिक काम और खुद पर खर्चा हो सकता है। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। विदेश से धन लाभ होगा और मदद मिल सकती है। धन में वृद्धि के योग हैं। किस्मत का साथ मिलेगा। कार्यक्षैत्र में सफलता मिलेगी।
कन्या: इनकम और दांपत्य जीवन में सुख बढ़ेगा। सफलता मिलेगी। समाज में सम्मान और संतान से सुख मिलेगा, लेकिन खर्चा बढ़ेगा और सेहत संबंधी भी परेशानी हो सकती है। कार्यक्षैत्र में भी थोड़ी परेशानी होने की आशंका है।
तुला: कार्यक्षैत्र में परेशानी और विरोध बढ़ सकता है। सेहत ठीक नहीं रहेगी। पिता की भी सेहत गड़बड़ा सकती है। फायदा तो होगा लेकिन थोड़ा कम। किस्मत का भी साथ मिल सकता है। प्रॉपर्टी या व्हीकल खरीदना चाहते हैं तो सावधानी रखें।
वृश्चिक: मिलाजुला समय रहेगा। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। किस्मत का साथ मिलेगा। कामों में सफलता मिलेगी, लेकिन विवाद और परेशानी भी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग हैं। दुश्मनों पर जीत मिलेगी। सफलता मिलने में देरी हो सकती है।
धनु: सेविंग खत्म होगी। परेशानियां बढ़ सकती हैं। सेहत गड़बड़ा सकती है। मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। पिता की सेहत का ध्यान रखें। खान पान में सावधानी रखें। गैर कानूनी कामों से बचें। पिता से मतभेद होने की भी आशंका है।
मकर: हर तरह से अच्छा समय है। दांपत्य सुख बढ़ेगा। मेहनत से फायदा होगा। धार्मिक कामों में मन लगेगा। प्रॉपर्टी और व्हीकल से जुड़ा कोई काम करने की मन है तो कर सकते हैं। नया बिजनेस करने के लिए समय अच्छा है। अपनी और माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।
कुंभ: खर्चा बढ़ेगा। यात्रा सावधानी से करें। दांपत्य जीवन में सावधानी रखें। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ कलह हो सकता है। पार्टनरशीप में बिजनेस करते हैं तो पार्टनर से वैचारिक मतभेद होने की आशंका है। दुश्मनों पर जीत मिलेगी।
मीन: धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। तंत्र-मंत्र में दिलचस्पी बढ़ेगी। नए कपड़े और आभूषण मिल सकते हैं। विद्या और संतान सुख बढ़ेगा। स्टूडेंटस और नौकरीपेशा लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।