बीते दिन प्रोड्यूसर अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने बर्थडे पार्टी होस्ट की थी। शाहरुख खान, सुहाना खान, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पार्टी अटेंड करने पहुंचे। रूमर्ड कपल आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे अलग-अलग कारों में आए थे।
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर अपनी कार से उतरकर साथ में गेट की तरफ जाते दिखाई दिए। इस दौरान आदित्य टी-शर्ट पैंट में दिखे जबकि अनन्या सैफ्रन ड्रेस में दिखीं।
छुट्टियां मनाने यूरोप गए थे आदित्य, अनन्या
बीते दिनों आदित्य, अनन्या मुंबई में कार में साथ घूमते हुए भी स्पॉट हुए थे। इससे पहले आदित्य और अनन्या यूरोप में छुट्टियां मनाने गए थे। इनकी वेकेशन ट्रिप की फोटोज के सामने आने के बाद ही इनके डेट करने की रुमर तेज हो गई थी।
ब्रेक की जरूरत थी, ट्रिप एंजॉय की: आदित्य रॉय कपूर
हिंदुस्तान टाइम्स से अपनी ट्रिप के बारे में बात करते हुए आदित्य ने कहा- मुझे एक ब्रेक की जरूरत थी। मैंने ट्रिप काफी एंजॉय भी की। हां, मैंने यूरोप में मानसून को जरूर मिस किया। मुझे मुंबई की बारिश बहुत पसंद है। जब से मैं वापास आया हूं, तब से लगातार यहां बारिश हो रही है।
पार्टी में कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करण जौहर, महीप कपूर, करिश्मा कपूर, शनाया कपूर, अगस्त्य नंदा और आकाश रंजन भी दिखे। अमृतपाल सिंह बिंद्रा ने बंदिश बैंडिटस, लव पर स्क्वायर फुट, ऑफिशियल चुक्यागिरी, मजा मा जैसी फिल्में और सीरीज प्रोड्यूस की हैं। वो स्टिल एंड स्टिल मीडिया कलेक्टिव नाम की कंपनी के ओनर भी हैं।