LOC के पास सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया:पुंछ में घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे, 24 घंटे में तीन आतंकी ढेर
August 7, 2023
Chachai Waterfall: मानसून में और भी खूबसूरत हो जाता है रीवा का चचाई वॉटरफॉल, एक बार जरूर बनाएं घूमने का प्लान
August 7, 2023

इमरान को खूंखार अपराधियों वाली सी ग्रेड अटक जेल भेजा:इसे अंग्रेजों ने बनवाया था; कोर्ट ने दिए थे अडियाला सेंट्रल जेल भेजने के आदेश

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान काे अडियाला सेंट्रल जेल की बजाय शनिवार काे अटक जेल में ले जाया गया है, जाे सी ग्रेड है और जिसमें कम से कम सुविधाएं हैं। इसमें खूंखार कैदी रखे जाते हैं। राजनीतिक कैदियों काे ए ग्रेड जेल में रखा जाता है। पूर्व PM नवाज शरीफ काे अटक फोर्ट में रखा गया था, जाे कि अलग है।

तोशाखाना मामले में अदालत ने इमरान खान काे तीन साल की कैद सुनाने के बाद इस्लामाबाद पुलिस काे उनको गिरफ्तार कर अडियाल जेल ले जाने काे कहा था, लेकिन पंजाब पुलिस ही उन्हें अटक जेल ले गई। पहले ही लाहौर पुलिस काे अलर्ट पर रहने काे कहा गया था, जाे जमान पार्क के उनके घर से उन्हें ले गई।

तस्वीर अटक जेल की है जहां इमरान को गिरफ्तारी के बाद रखा गया। वो इस जेल में रखे जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं।

तस्वीर अटक जेल की है जहां इमरान को गिरफ्तारी के बाद रखा गया। वो इस जेल में रखे जाने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं।

अंग्रेजों ने बनवाई थी अटक जेल
पुलिस इमरान खान का मेडिकल कराने की बजाय सीधे जेल ले गए और वकीलों से मिलने भी नहीं दिया। यह फैसला उनके लिए तगड़ा झटका है, क्योंकि वे अगले साल हाेने वाला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। अपनी पार्टी तहरीक ए इंसाफ के प्रमुख भी नहीं रह सकेंगे।

पाकिस्तान के सबसे बड़े प्रांत पंजाब में केवल दो जेल ऐसी हैं जहां पर कैदियों के लिए ‘ए’ क्लास की सुविधाएं मुहैया की गई हैं। इन दोनों जेलों में बहावलपुर जेल और रावलपिंडी की अडियाला जेल शामिल हैं।

करीब 67 एकड़ में फैली अटक जेल का निर्माण ब्रिटिश शासकों ने 1905-06 में करवाया था। एक जेल अधिकारी ने बताया कि अटक जेल में इमरान खान के लिए VVIP सेल बनाया गया है, लेकिन इसमें AC नहीं है, सिर्फ पंखा है। बिस्तर और अटैच वॉशरूम है। इस जेल में पहली बार काेई पूर्व प्रधानमंत्री आया है।

इमरान के लिए देश में काेई खास विरोध नहीं
इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद इस बार काेई पूरे पाकिस्तान में कहीं भी काेई खास विरोध दिखाई नहीं दे रहा है। कराची में विरोध करते हुए उनके 19 समर्थकों काे हिरासत में लिया गया है। ऐहतियातन पंजाब प्रांत के कई जिलाें में धारा 144 लगा दी गई है। इससे पहले मई में इमरान खान काे भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

उसके बाद पूरे पाकिस्तान में उपद्रव हुआ था और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले किए गए थे। इमरान खान के समर्थकों ने देश में भारी हिंसा की थी। उनके खिलाफ आतंकवाद, ईशनिंदा और भ्रष्टाचार के 140 से ज्यादा केस हैं।

तस्वीर 5 अगस्त को लाहौर में इमरान खान के घर के बाहर मौजूद पुलिस और मीडियाकर्मियों की है।

तस्वीर 5 अगस्त को लाहौर में इमरान खान के घर के बाहर मौजूद पुलिस और मीडियाकर्मियों की है।

इमरान को लंच टेबल से उठा ले गई थी पुलिस
डेली पाकिस्तान की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पुलिस जब इमरान को गिरफ्तार करने पहुंची तो वो लंच कर रहे थे। उन्हें लंच बीच में ही छोड़कर पुलिस के साथ जाना पड़ा। PTI का आरोप है कि पुलिस ने खान के वकील को उनसे मिलने की मंजूरी नहीं दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस टीम ने घर के अंदर मैसेज भेजा कि खान को गिरफ्तार करना है, उन्हें बाहर भेजा जाए। अंदर से मैसेज आया कि साहब लंच कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम अंदर गई और खान से कहा कि आप लंच बाद में कर लेना। अभी साथ चलिए।

खान उस वक्त ब्लू ट्रैक सूट में थे। उन्होंने ड्रेस चेंज करने की मंजूरी मांगी। अफसर ने इसकी भी इजाजत देने से इनकार कर दिया। खान पुलिस के साथ बाहर आए तो उनके पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड्स साथ में चलने लगे। पुलिस अफसर ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें रोक दिया।

मार्च में भी पुलिस इमरान को गिरफ्तार करने उनके लाहौर स्थित जमान पार्क वाले आलीशान घर पर पहुंची थी। उस वक्त खान के समर्थकों ने पहले ही वहां बंकर बना लिए थे। यहां से पुलिस और रेंजर्स पर फायरिंग के साथ पेट्रोल बम भी फेंके गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES