विवादों के बीच रिलीज हुआ OMG-2 का ट्रेलर:बच्चे को न्याय दिलाते एक बाप की कहानी; शिव के अवतार में अक्षय करेंगे उसकी मदद
August 3, 2023
भारत आज 200वां टी-20 खेलेगा, मुकाबला वेस्टइंडीज से:यशस्वी-तिलक को मिल सकती है डेब्यू कैप,
August 3, 2023

आलिया-रणवीर और करण ने फैंस को दिया सरप्राइज:अचानक थिएटर पहुंचकर की मुलाकात, आलिया बोलीं- फिल्म कैसी लगी?

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इन दिनों बेहद चर्चा में है। रिलीज के बाद से ही फिल्म को ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वीक डेज के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है। अब हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आलिया-रणवीर और करण जौहर थिएटर में ऑडियंस से मिलने से पहुंचे। दरअसल मंगलवार को आलिया, रणवीर और डायरेक्टर करण जौहर ने मुंबई के एक थिएटर में सरप्राइज विजिट का प्लान बनाया, जहां ऑडिंयस फिल्म देखने पहुंची थी। फिल्म का नॉर्मल तरीके से प्रमोशन करने के बजाय एक्टर्स ने सीध थिएटर जाकर ऑडियंस से फिल्म का रिस्पॉन्स जाना। अपने फेवेरेट स्टार्स को अचानक देखकर फैंस बेहद खुश हुए। सोशल मीडिया पर रणवीर-आलिया और करण का यह वीडियो बेहद सुर्खियों में है।

फैंस को सरप्राइज देने थिएटर पहुंचे आलिया-रणवीर
चर्चित वीडियो में ऑडियंस थिएटर में रॉकी और रानी की प्रेम कहानी देखती नजर आ रही है। जैसे ही फिल्म खत्म होती है, एक्टर्स और डायरेक्टर सिनेमा हॉल के अंदर एंट्री लेते हैं। स्टार्स को देखकर थिएटर में आई ऑडियंस खड़ी हो जाती है और उनका स्वागत करती है। सभी अपने फोन की लाइट्स ऑन कर लेते। आलिया जहां अपने फैंस के साथ सेल्फी लेती हैं, तो वहीं रणवीर एक फैन के गालों पर किस करते हैं।

रणवीर ने थिएटर में फैन के किया किस, खिंचवाई सेल्फी
आलिया सभी से पूछती हैं- ‘ फिल्म कैसी लगी?’ रणवीर थिएटर में आए फैंस को करण जौहर से इंट्रोड्यूज कराते हैं। वो कहते हैं- देवियों और सज्जनों डायरेक्टर करण जौहर के लिए तालियां। हम आपके चेहरे देखकर बहुत-बहुत खुश हैं।
वीडियो में आलिया कहती हैं- ‘यह एक सरप्राइज विजिट थी। आप सभी को हमारी फिल्म देखने के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। इसके बाद रणवीर और आलिया फिल्म देखने आए फैंस के साथ सेल्फी क्लिक करवाते हैं।’

फैंस बोले- रॉकी और रानी की जोड़ी बेस्ट
वीडियो के आखिर में फैंस फिल्म की तारीफ करते हुए बताते हैं कि उन्हें रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बेहद पसंद आई है। एक फैन कहता है कि रणवीर और आलिया की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बेस्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES