क्या भारतीय क्रिकेट में सब कुछ नॉर्मल है?:टीम से जुड़े 4 घटनाक्रम बढ़ा रहे संदेह, टीम बस में पोर्ट ऑफ स्पेन नहीं गए कोहली
August 1, 2023
इस महीने 14 दिन बैंकों में कामकाज नहीं:अगस्त में 4 रविवार और 2 शनिवार के अलावा 8 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंक बंद
August 1, 2023

कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 100 रुपए सस्ता:दिल्ली में अब 1680 में मिलेगा, ITR फाइल करने के लिए देनी होगी लेट फीस

आज यानी 1 अगस्त से देशभर में 4 बदलाव हुए हैं। अब ITR फाइल करने के लिए लेट फीस चुकानी होगी। वहीं कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 99.75 रुपए घट गए हैं। सरकार ने डोमेस्टिक क्रूड ऑयल पर विंडफॉल टैक्स बढ़ा दिया है। इसके अलावा तेल कंपनियों ने ATF की कीमतों में 7728 रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की है। इससे हवाई सफर महंगाई हो सकता है।

यहां हम इन बदलावों के बारे में बता रहे हैं…

1. ITR फाइल करने पर लेट फीस
फाइनेंशियल ईयर 2022-23 (असेसमेंट ईयर 2023-24) के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने की डेडलाइन 31 जुलाई को खत्म हो गई। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अनुसार, 31 जुलाई को शाम 6 बजे तक 6.50 करोड़ से ज्यादा ITR फाइल किए जा चुके थे। इनमें से लगभग 36.91 लाख ITR सिर्फ आखिरी दिन दाखिल किए गए।

अगर आपने यह डेडलाइन मिस कर दी है, तो रिटर्न फाइल करने के लिए अब फाइन देना होगा। अगर किसी इंडिविजुअल टैक्सपेयर की सालाना आय 5 लाख रुपए से ज्यादा है, तब उसे 5,000 रुपए की लेट फीस देनी होगी। अगर टैक्सपेयर की एनुअल इनकम 5 लाख रुपए से कम है, तब उसे लेट फीस के रूप में 1,000 रुपए भरने होंगे।

2. कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 100 रुपए घटी
सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 1 अगस्त से कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 100 रुपए घटाए है। अब दिल्ली में इसके दाम 1,680 रुपए हो गए हैं। कोलकाता में 1,802.50 रुपए, मुंबई में 1,640.50 रुपए और चेन्नई में यह 1,852.50 रुपए में बिक रहा है। इससे पहले 4 जुलाई को कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 7 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

वहीं, घरेलू यानी 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में यह सिलेंडर 1,103 रुपए पर बिक रहा है। मुंबई में 1,102.50 रुपए और कोलकाता में 1,129 रुपए में मिल रहा है। आखिरी बार इसके दाम 1 मार्च 2023 को 50 रुपए बढ़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES