इनकम टैक्स रिटर्न भरने का आज आखिरी मौका:6 करोड़ से ज्यादा लोगों ने फाइल किया ITR, आप खुद भर सकते हैं; जानें तरीका
July 31, 2023
मणिपुर पर हंगामे के बाद लोकसभा-राज्यसभा दोपहर तक स्थगित:सरकार बोली- हम आज 2 बजे ही चर्चा को तैयार, विपक्ष भाग रहा है
July 31, 2023

लोकसभा में आएगा कस्टम्स टैरिफ एक्ट में बदलाव का प्रस्ताव:वित्त मंत्रालय ने LPG पर कस्टम ड्यूटी 5% से बढ़ाकर 15%

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में कस्टम्स टैरिफ एक्ट की पहली अनुसूची में संशोधन के लिए प्रस्ताव पेश करेंगी। लिक्विड पेट्रोलियम गैस (LPG), प्रोपेन और ब्यूटेन पर आयात शुल्क बढ़ाने के लिए यह प्रस्ताव पेश किया जा रहा है। इस बदलाव को लेकर फाइनेंस मिनिस्ट्री ने 30 जून को नोटिफिकेशन जारी किया था।

सरकार ने नोटिफिकेशन में कहा था- LPG सिलेंडर पर कस्टम ड्यूटी 5% से बढ़ाकर 15% की जा रही है। इसके ऊपर 15% एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस (AIDC) भी लगेगा। हालांकि, सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम को आयात पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई थी। उनके लिए ये निल है।

सरकार के इस कदम का मकसद डोमेस्टिक कंज्यूमर्स को प्रोटेक्ट करने के साथ इंपोर्ट बिल कम करना है। ऐसे में सरकारी कंपनी के उपभोक्ताओं पर इसका असर नहीं होगा। आखिरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम 1 मार्च 2023 को 50 रुपए बढ़े थे। दिल्ली में इसकी कीमत 1103 रुपए, मुंबई में 1102.50 रुपए और कोलकाता में 1129 रुपए है।

वित्त वर्ष 2022-23 में 153.50 रुपए बढ़े दाम
पिछले वित्त वर्ष में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कुल 4 बार बदलाव हुआ है। दिल्ली में दाम 949.50 रुपए से बढ़कर 1003 रुपए हो गए हैं।

  • 7 मई को 2022 को दाम 50 रुपए बढ़ाए थे जिससे ये 949.50 रुपए से बढ़कर 999.50 रुपए पर पहुंच गए थे।
  • 19 मई 2022 को फिर से दामों में 2.50 रुपए का इजाफा किया गया। इसके बाद कीमत 1003 रुपए हो गई थी।
  • 6 जुलाई 2022 को LPG कीमतें 50 रुपए बढ़ाई गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद दाम 1053 रुपए हो गए थे।
  • 1 मार्च 2023 को दाम फिर से 50 रुपए बढ़ाए गए, जिससे सिलेंडर की कीमत 1103 रुपए हो गई थी।

जून 2020 से LPG सिलेंडर पर सब्सिडी बंद
जून, 2020 से LPG सिलेंडर पर ज्यादातर लोगों को सब्सिडी नहीं मिल रही है। अब केवल उज्जवला योजना के तहत जिन्हें सिलेंडर दिए गए हैं, उन्हें 200 रुपए की सब्सिडी मिलती है। इसके लिए सरकार करीब 6,100 करोड़ रुपए खर्च करती है। दिल्ली में जून 2020 में बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 593 रुपए में मिलता था, जो अब बढ़कर 1103 रुपए का हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES