पालघर के पास जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में फायरिंग, 4 की मौत:RPF जवान ने ASI को गोली मारी,
July 31, 2023
पाक-चीन मनाएंगे PoK से गुजरने वाले CPEC की 10वीं सालगिरह:आतंकी हमले के बीच चीनी उप-प्रधानमंत्री का स्वागत
July 31, 2023

अफगानिस्तान में तालिबान ने जलाया तबला और हारमोनियम:कहा- संगीत से नैतिक भ्रष्टाचार होता है, इससे युवा भटक जाएंगे

अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से कई तरह के बदलाव आए हैं। वहां महिलाओं की नौकरी और पढ़ाई पर पाबंदी से लगाने से लेकर ब्यूटी पार्लर तक बंद करा दिए हैं। वहीं अब अफगानिस्तान में संगीत को अनैतिक घोषित करने की तैयारी की जा रही है।

न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान में तालिबान ने म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट जला दिए। घटना इस वीकेंड की है, जब अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में तालिबान ने तबला, हारमोनियम और गिटार जैसे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट इकट्ठा कर उनमें आग लगा दी।

हेरात प्रांत में सदाचार को प्रोमोट करने वाले मंत्रालय के प्रमुख अजीज अल-रहमान अल-मुहाजिर ने कहा- संगीत को बढ़ावा देने से नैतिक भ्रष्टाचार होता है और इसे बजाने से युवा भटक जाएंगे।

तस्वीर उन म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स की है, जिन्हें तालिबान के अधिकारियों ने जलाया है।

तस्वीर उन म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स की है, जिन्हें तालिबान के अधिकारियों ने जलाया है।

शादी के हॉल से जब्त किए थे म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट
तालिबान ने जो म्यूजिकल म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट जलाए हैं उनमें तबले, हारमोनियम और गिटार के अलावा ड्रम, एम्पलीफायर और स्पीकर भी शामिल हैं। इनकी कीमत कई सौ डॉलर्स बताई गई है और इन्हें हेरात के वेडिंग हॉल्स से जब्त किया गया था।

अगस्त 2021 में सत्ता में आने के बाद से तालिबान लगातार नैतिकता का हवाला देकर महिलाओं के अधिकारों को छीन रहा है। इस पर संयुक्त राष्ट्र संघ तक चिंता जाहिर कर चुका है। महीने की शुरुआत में तालिबान ने सभी ब्यूटी पार्लर बंद कराने की घोषणा की थी। अफगानिस्तान में हजारों ब्यूटी पार्लर हैं। इनकी ओनरशिप महिलाओं के पास ही है।

बैन के बाद ब्यूटी पार्लर से पोस्टर हटाती महिला को देखा जा सकता है।

बैन के बाद ब्यूटी पार्लर से पोस्टर हटाती महिला को देखा जा सकता है।

अफगानिस्तान को वैश्विक स्वीकार्यता का इंतजार
महिलाओं के अधिकारों पर पाबंदी लगाने के बावजूद अफगानिस्तान दुनिया से स्वीकार्यता की मांग करता है। पिछले हफ्ते तालिबान के कार्यकारी रक्षा मंत्री मुल्लाह मोहम्मद याकूब मुजाहिद ने अल-अरेबिया न्यूज चैनल को एक इंटरव्यू दिया था।

इस दौरान उन्होंने कहा था- सरकार ने मान्यता हासिल करने के लिए सारी जरूरतों को पूरा किया है। इसके बावजूद अमेरिका के दबाव में आकर दूसरे देश हमें मान्यता नहीं दे रहे हैं। हम उन देशों से मान्यता की अपील करते हैं जो अमेरिका के दबाव में नहीं हैं। हम चाहते हैं कि दुनिया के ताकतवर इस्लामिक देश हमें सरकार के तौर पर पहचाने।

तस्वीर मई 2021 की है, जब तालिबान ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया था। (फाइल)

तस्वीर मई 2021 की है, जब तालिबान ने अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भवन पर कब्जा कर लिया था। (फाइल)

58 मुस्लिम देशों को मान्यता के लिए मनाएंगे
मुजाहिद ने कहा- अफगानिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बातचीत करने और उनकी चिंताओं को सुनने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि अगर सउदी अरब उन्हें मान्यता देने को तैयार हो जाता है तो वो 58 और मुस्लिम देशों से बातचीत करने की तैयारी कर रहे हैं।

वहीं, अफगानिस्तान में बैन हुए ब्यूटी पार्लर को लेकर तालिबान ने कहा है कि वो निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। इसलिए बैन करने का कदम उठाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES