
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। IRCTC Maharastra Tour Package: गेटवे ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर महाराष्ट्र, भारत का बहुत ही प्रमुख राज्य है। महाराष्ट्र अपनी अपार खूबसूरती की वजह से पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है, जिनमें से एक है औरंगाबाद। जो खासतौर से अपने प्राचीन किलों, गुफाओं और ऐतिहासिक इमारतों के लिए जाना जाता है। औरंगाबाद में ही एलोरा की गुफाएं भी हैं, जो देश ही नहीं, विदेशों में भी अपनी पहचान बनाए हुए हैं। एलोरा की गुफा में भगवान शिव की बहुत बड़ी प्रतिमा विराजमान है। यहां 100 से ज्यादा गुफाएं हैं, लेकिन पर्यटकों के लिए सिर्फ 34 गुफाएं ही खोली गई है, तो अगर आप इन जगहों की सैर की सोच रहे हैं, तो आईआरसीटीसी लेकर आया है बेहद शानदार मौका।
Advertisement: 0:16Close Player
पैकेज का नाम- MARVELS OF MAHARASHTRA EX HYDERABAD
पैकेज की अवधि- 3 रात और 4 दिन
ट्रैवल मोड- फ्लाइट
डेस्टिनेशन कवर्ड- औरंगाबाद, एलोरा, नासिक, शिरडी
1. आने-जाने के लिए फ्लाइट की टिकट मिलेगी।
2. रुकने के लिए होटल की सुविधा मिलेगी।
3. 3 ब्रेकफास्ट और 2 डिनर की सुविधा मिलेगी।
4. आपको ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की भी सुविधा मिलेगी।
1. अगर आप इस ट्रिप पर अकेले यात्रा करते हैं तो आपको 25,550 रुपए चुकाने होंगे।
2. वहीं दो लोगों को 21,200 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।
3. तीन लोगों को प्रति व्यक्ति 20,950 रुपए का शुल्क देना होगा।
4. बच्चों के लिए आपको अलग से शुल्क का भुगतान करना होगा। बेड के साथ (5-11 साल) 20,000 और बिना बेड के 12,150 रुपए देने होंगे।
आईआरसीटीसी ने अपने इस टूर पैकेज के बारे में जानकारी देते हुए एक ट्वीट शेयर किया है। जिसमें बताया है कि अगर आप महाराष्ट्र के मनमोहक दृश्यों का दीदार करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी के इस शानदार टूर पैकेज का लाभ उठा सकते हैं।
आप इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।