हरियाणा के सिरसा जिले से विधायक गोपाल कांडा एयरहोस्टेस गीतिका सुसाइड केस से बरी होने के बाद CM मनोहर लाल से मुलाकात कर चुके हैं। इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं छिड़ गई हैं कि कांडा की मनोहर मंत्रिमंडल में शामिल होने की इच्छा है।
हालांकि कांडा की यह इच्छा पूरी होती नहीं दिख रही, क्योंकि मंत्रिमंडल में जातिगत समीकरण में वह फिट नहीं बैठते। दूसरा भव्य बिश्नोई उनसे मजबूत दावेदार हैं, तीसरा सरकार को दूसरे निर्दलीय विधायक समर्थन दे रहे हैं। हां, यदि वे देर सवेर अपनी पार्टी हलोपा का भाजपा में विलय करते हैं तो शायद मंत्री पद मिल सकता है।
मंत्रिमंडल में एक वैश्य मंत्री, दूसरा विधानसभा अध्यक्ष
CM मनोहर लाल के मंत्रिमंडल में वैश्य समाज से इस समय हिसार के निकाय मंत्री कमल गुप्ता हैं। साथ ही पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता भी हरियाणा सरकार में स्पीकर हैं। स्पीकर का रैंक कैबिनेट मंत्री के बराबर होता है। इसलिए हलोपा विधायक गोपाल कांडा के पक्ष में जातीय समीकरण नहीं हैं।
भाजपा सरकार में इस समय एक ब्राहमण, एक वैश्य, एक सिख, एक दलित, एक गुर्जर, एक पंजाबी, एक यादव सहित 3 जाट मंत्री हैं, जबकि CM पंजाबी, विधानसभा अध्यक्ष वैश्य समाज और डिप्टी स्पीकर प्रजापति समाज से हैं। इसी प्रकार से जजपा से डिप्टी CM दुष्यंत चौटाला और पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली जाट समाज से और अनूप धानक दलित समाज से हैं।
भव्य बिश्नोई की दावेदारी मजबूत
कांडा से पहले आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई की दावेदारी मजबूत है। भव्य अगस्त 2022 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शमिल हुए। पिता कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफा देने के बाद भव्य मैदान में उतरे थे। भव्य ने यह सीट जीतकर भाजपा को दी। सरकार में बिश्नोई समाज से 2 विधायक हैं।
ऐसे में यदि कभी मंत्रिमंडल विस्तार होता है तो भव्य बिश्नोई की दावेदारी मजबूत है। खुद कुलदीप बिश्नोई भी अपने बेटे को मंत्री बनते देखने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। हालांकि भाजपा ने उन्हें राजस्थान चुनाव का सह प्रभारी नियुक्त करके उन्हें संतुष्ट करने का प्रयास किया है।
सिरसा विधायक गोपाल कांडा बिजनैसमैन
हरियाणा के सिरसा से विधायक गोपाल कांडा एक बिजनैसमैन हैं। उनका मुख्य लक्ष्य व्यापार करना है। इस समय गोवा में भाजपा की सरकार है। कांडा का व्यापार भी गोवा में है। उनका बिग डैडी के नाम से कसीनों चल रहा है। ऐसे में गीतिका सुसाइड केस से बरी होने के बाद वे अपना पूरा ध्यान फिलहाल अपने व्यापार को बढ़ाने में देंगे।
निर्दलीय विधायक दे रहे सरकार को समर्थन
भाजपा के पास अपने खुद के 41 विधायक हैं। कांग्रेस के पास 30 और जजपा के पास 10 विधायक हैं। एक इनेलो, एक हलोपा, 7 निर्दलियों में से 6 निर्दलीय विधायक पहले ही भाजपा को अपना समर्थन दे रहे हैं। निर्दलीय में से रणजीत सिंह बिजली मंत्री हैं। ऐसे में कांडा की दावेदारी कमजोर है।
गोपाल कांडा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
हरियाणा की राजनीति में एक्टिव हुए गोपाल कांडा
कांडा की CM से मुलाकात के बाद उनके राजनीति में खुलकर मैदान में आने के संकेत मिल गए हैं। सुसाइड केस की वजह से वह बाढ़ के दौरान भी सिरसा में नजर नहीं आए थे। कांडा इस वक्त BJP सरकार को बाहर से समर्थन दे रहे हैं। उनके भाई गोविंद कांडा BJP में शामिल हैं
गोवा के कैसीनो किंग हैं गोपाल कांडा: 70 करोड़ की चल-अचल संपत्ति; कैसीनो का नाम बिग डैडी, सिरसा में कई एकड़ का महल
गीतिका सुसाइड केस में बरी होने वाले हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल कांडा करोड़पति हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में दाखिल एफिडेविट के मुताबिक कांडा के पास करीब 70 करोड़ रुपए की चल-अचल संपत्ति है। सिरसा में करीब ढाई एकड़ में उन्होंने अपना महल बनवा रखा है जिसके अंदर हेलीकॉप्टर उतरने तक की सुविधा उपलब्ध है