फरीदाबाद में सिर में चोट मार युवक की हत्या:सुबह बरसाती पानी के गड्‌ढे में मिला शव; शराब माफियाओं पर आरोप
July 27, 2023
पद्मिनी एकादशी 29 जुलाई को:19 साल बाद ब्रह्म योग में मनेगी पुरुषोत्तम एकादशी, इस व्रत में पीपल और तुलसी पूजन महापुण्य देने वाला
July 27, 2023

12 राशियों पर बुध का असर:1 अक्टूबर तक तुला, धनु और कुंभ राशि वालों की तरक्की के योग; मेष, मिथुन और वृश्चिक को होगा धन लाभ

बुध 25 जुलाई को सुबह तकरीबन साढ़े 4 बजे बुध ग्रह सिंह राशि में प्रवेश कर गया है। इसके बाद 24 अगस्त, गुरुवार को रात में वक्री होगा। इसके अगले दिन अस्त हो जाएगा। इसके बाद 15 सितंबर को उदित होकर 16 सितंबर को मार्गी हो जाएगा। फिर 1 अक्टूबर को कन्या राशि में प्रवेश कर जाएगा। इस तरह 68 दिनों तक सिंह राशि में रहते हुए ये ग्रह सभी राशियों को प्रभावित करेगा।

जानिए आपकी राशि पर बुध का कैसा असर रहेगा…

मेष: नौकरी और बिजनेस के कामों में सफलता मिल सकती है। धन लाभ के बड़े मौके और बड़ी उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। इस वक्त बिजनेस, निवेश, लेन-देन और प्रोफेशन से जुड़ी आपकी लर्निंग बढ़ेगी। जिसका फायदा आपको आने वाले दिनों में हो सकता है। कुछ नया और बेहतर सीखने को मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय बहुत अच्छा है। आर्थिक मजबूती वाला समय है। दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा।

वृष: नौकरी और बिजनेस में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी और बिजनेस में मेहनत ज्यादा करनी होगी। वहीं, नौकरी और बिजनेस में अधिकारियों से लेकर निचले दर्जे के कर्मचारी तक सभी लोग मदद करेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। लाइफ पार्टनर से मदद मिलेगी। आपका स्टेटस बढ़ेगा। बुद्धि का विकास होगा। परिवार की परेशानियों में कमी आएगी। परिवार की तरफ से सुकून मिलेगा। माता-पिता की सेहत को लेकर सावधान रहें।

मिथुन: नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छा समय है। कामकाज में प्रगति होगी। इनकम बढ़ेगी। बात करने का तरीका प्रभावी होगी। जिसका फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा। आर्थिक रूप से सफलता मिलने के योग हैं। यात्राओं से फायदा होगा। नए रिश्ते बनेंगे। सम्मानीय लोग आपसे जुड़ सकते हैं। जिससे आपकी इमेज भी मजबूत हो सकती है।

कर्क: मिलाजुला समय रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े काम हो जाएंगे। कामकाज में कोशिशों का फायदा मिलेगा, लेकिन फालतू खर्चा बढ़ सकता है। सोच-समझकर बोलें। मेहनत ज्यादा होगी। चिंता बढ़ेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। माता की सेहत को लेकर ख्याल रखें। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद होने की आशंका रहेगी। शत्रु बढ़ सकते हैं। दूसरों के कामों में दखल देने से बचें।

सिंह: नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों के लिए अच्छा समय है। मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। लोगों से मदद मिलती रहेगी। धन लाभ के योग हैं। नया बिजनेस करने के लिए अच्छा समय है। सेहत संबंधी परेशानियां दूर होंगी। रोजमर्रा के रुके काम पूरे होते रहेंगे। परेशानियां दूर होंगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ सहित हर तरह से संतुष्टि मिलेगी। विदेश या दूर स्थानों पर बसे लोगों से मदद और फायदा मिलने के योग हैं।

कन्या: संभलकर रहना होगा। खर्चा बढ़ सकता है। नौकरी और बिजनेस में परेशानियां बनी रहेंगी। आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं। बिजनेस में सावधानी रखें। लंबी दूरी की यात्राओं से भी बचना होगा। झूठा आरोप लग सकता है। विवादों से दूर रहें। फालतू समय बर्बाद हो सकता है। नौकरी और बिजनेस में उठा पटक हो सकती है।

तुला: नौकरीपेशा लोगों की तरक्की के योग बनेंगे। नया बिजनेस करने के लिए समय अच्छा है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इच्छाएं पूरी होंगी। फायदे वाला समय है। इनकम बढ़ेगी। बेरोजगार हैं तो नया काम मिल सकता है। सम्मान बढ़ेगा। कोई पद मिल सकता है। आपकी बातों से लोग प्रभावित हो सकते हैं। रिश्तों की कड़वाहट दूर होंगी। नए लोगों रिश्ते बनेंगे।

वृश्चिक: कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। धन लाभ हो सकता है। उपलब्धि और प्रमोशन मिलने के योग हैं। साथ काम करने वाले और आसपास के लोगों से मदद मिलती रहेगी। लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। विदेश या दूर स्थानों के लोगों से संबंध जुड़ सकते हैं और उनसे धन लाभ होने के भी योग बनेंगे। नौकरी-बिजनेस में बदलाव और तनाव, दबाव और परेशानियां बनी रहेंगी, लेकिन फायदा भी मिलेगा। पिता और खुद की सेहत को लेकर सावधान रहें। आपको स्किन संबंधी परेशानी हो सकती है।

धनु: नौकरी और बिजनेस में तरक्की के योग हैं। इनकम और फायदा बढ़ेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। परेशानियों से राहत मिलेगी। समाज में सम्मान और पद मिल सकता है। मीडिया और राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। इनकम सोर्स और सेविंग बढ़ने के योग हैं। जीवनसाथी से भी मदद मिलेगी। माता-पिता और आपकी सेहत में सुधार होने के योग हैं।

मकर: खर्चा बढ़ने की आशंका है। नौकरी और बिजनेस में सावधानी रखें। बेवजह परेशानी हो सकती है। राज की बातें उजागर होने के योग हैं। वैवाहिक जीवन में विवाद हो सकते हैं। बहस से बचें। रिश्तों में टकराव बढ़ने की आशंका है। सोच-समझकर बोलें। न चाहते हुए भी ऐसी बातें बोल सकते हैं जिससे लोगों को बुरा लगेगा। खानपान पर कंट्रोल रखें। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। एलर्जी हो सकती है। पिता की सेहत को लेकर परेशानी हो सकती है।

कुंभ: करियर में उन्नति हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग हैं। सैलरी बढ़ सकती है। बिजनेस में भी फायदा होने की संभावना है। बिजनेस करने वालों के लिए अच्छा समय है। समाज में सम्मान बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोग बहुत सोच-समझकर बोलें। बहसबाजी और विवादों से दूर रहें। जीवनसाथी से विवाद या बहस हो सकती है। माता की सेहत में सुधार होने के योग हैं।

मीन: नौकरी और बिजनेस में विवादों की स्थिति बन सकती है। संभलकर रहना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े कागजी कामों में गड़बड़ी होने की आशंका रहेगी। जीवनसाथी और खुद की सेहत का ध्यान रखें। पार्टनरशिप में विवाद हो सकता है। कर्ज से मुक्ति मिलने के योग हैं, लेकिन खर्चे बढ़ सकते हैं। कानूनी विवादों में बहुत संभलकर रहना होगा। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES