

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिजम कॉर्पोरेशन यानी IRCTC की वेबसाइट डाउन हो गई है। लोगों को सुबह करीब 10 बजे से टिकट बुकिंग में परेशानी आ रही है। IRCTC ने ट्वीट कर बताया कि तकनीकी कारणों से टिकटिंग सेवा उपलब्ध नहीं है। हमारी तकनीकी टीम समस्या का समाधान कर रही है। जैसे ही तकनीकी समस्या ठीक हो जाएगी हम सूचित करेंगे।
वेबसाइट खोलने पर डाउनटाइम मैसेज दिखाई दे रहा है। इसमें लिखा है- ‘मेंटेनेंस एक्टिविटी के कारण ई-टिकटिंग सर्विस उपलब्ध नहीं है। बाद में कोशिश करें। कैंसिलेशन/फाइल टीडीआर के लिए, कृपया कस्टमर सर्विस नंबर पर कॉल करें। 14646, 0755-6610661 और 0755-4090600 या etickets@irctc.co.in पर मेल करें।

रोजाना 11 लाख से ज्यादा टिकट बुकिंग
IRCTC की FY 2021-22 की रिपोर्ट के अनुसार IRCTC के जरिए रोजाना 11.44 लाख टिकटों की बुकिंग की जाती है। वहीं IRCTC पोर्टल पर 5 करोड़ से भी ज्यादा लोग रजिस्टर्ड हैं।