7 अगस्त तक सिंह राशि में वक्री रहेगा शुक्र:देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के योग और 6 राशियों के लिए शुरू होगा अच्छा समय

23 जुलाई को शुक्र सिंह राशि में वक्री हो गया है। यानी शुक्र की चाल इतनी धीमी हो गई है कि पृथ्वी से देखने पर पीछे की और जाता हुआ दिखाई देगा। ऐसी स्थिति 4 सितंबर तक रहेगी, लेकिन सिंह राशि में वक्री स्थिति 7 अगस्त तक ही रहेगी। शुक्र की ऐसी स्थिति का असर देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर रहेगा।

इस ग्रह की अच्छी स्थिति होने से जीवन में कई सुख-सुविधाएं मिलती हैं। वैवाहिक जीवन में भी शुक्र का असर पड़ता है। कुंडली में ये ग्रह मजबूत हालत में हो तो दांपत्य जीवन सुखद रहता है। वहीं शुक्र की कमजोर स्थिति वैवाहिक जीवन को खराब कर सकती है।

शुक्र का प्रभाव इनकम, खर्चा, शारीरिक सुख-सुविधाएं, शौक और भोग-विलास पर होता है। इस ग्रह के कारण विवाह, पत्नी, अपोजिट जेंडर और यौन सुख संबंधी मामलों में शुभ-अशुभ बदलाव देखने को मिलते हैं। शरीर में शुक्र का प्रभाव प्राइवेट पार्ट्स पर पड़ता है। इसके अशुभ प्रभाव से खांसी और कमर के निचले हिस्सों में बीमारी होती है।

पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक शुक्र सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा चमकदार है। इसका राशि बदलना ज्यादातर लोगों के लिए शुभ ही होता है।

शुक्र की चाल में हुए बदलाव से मेष, वृष, मिथुन, तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। वहीं, इस ग्रह के कारण कर्क, सिंह, कन्या, मकर, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों का खर्चा बढ़ सकता है। नुकसान होने के भी योग बनेंगे।

मौसम में अचानक बदलाव के योग
शुक्र के राशि बदलने से खाने की चीजों की कीमतें सामान्य रहेंगी। समुद्री तूफान की आशंका बन रही है। सब्जियां, तिलहन और दलहन की कीमतें कम होंगी। देश में कुछ जगहों पर हल्की बारिश से ठंड बढ़ सकती है। सोना-चांदी और कीमती धातुओं में तेजी आ सकती है।

मशीनरी समान महंगे हो सकते हैं। दूध से बनी चीजों का उत्पादन बढ़ सकता है। सुख-सुविधाओं की चीजों में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है। शुक्र का राशि बदलना देश की अर्थव्यवस्था के लिए शुभ रहेगा।

मकर, कुंभ सहित 6 राशियों को रहना होगा संभलकर
सिंह राशि में शुक्र की चाल बदलने से कर्क, सिंह, कन्या, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को नुकसान हो सकता है। इन राशियों के लोगों को लेन-देन और निवेश में संभलकर रहना होगा। शुक्र के कारण इनके कामकाज में बदलाव हो सकता है। सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। अपोजिट जेंडर वालों से तनाव बढ़ सकता है। विवाद होने की भी आशंका है।

सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है। दौड़-भाग भी बनी रहेगी। लव लाइफ या दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। अनचाहे खर्चे भी होने के योग बन रहे हैं। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

तुला सहित 6 राशियों के लिए अच्छा समय
शुक्र के राशि बदलने से मेष, वृष, मिथुन, तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वाले लोगों को किस्मत का साथ मिल सकता है। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है।

जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। रुका हुआ पैसा मिलने के भी योग बन रहे हैं। अपोजिट जेंडर वालों के साथ समय बीतेगा। उनसे मदद मिल सकती है। कई मामलों में फायदे वाला समय रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    कोट्स:जब तक नदी का किनारा नहीं छोड़ेंगे, तब तक नदी पार नहीं होगी; सफलता चाहते हैं तो काम की शुरुआत करें
    July 25, 2023
    सुनील ग्रोवर ने लगाया भुट्‌टे का ठेला:इससे पहले छाता बेचते और रोटी सेकते भी आए नजर, तीन दिन से सड़क किनारे लगा रहे दुकान
    July 25, 2023