सुनील ग्रोवर ने लगाया भुट्‌टे का ठेला:इससे पहले छाता बेचते और रोटी सेकते भी आए नजर, तीन दिन से सड़क किनारे लगा रहे दुकान

बॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर इन दिनों चर्चा में हैं। वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बीते कुछ दिनों से मजेदार फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहे हैं।

सुनील कभी रोटी बनाते हुए नजर आ रहे हैं तो कभी सड़क किनारे छाता बेच रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ठेले पर भुट्‌टा सेकते हुए दिखे। सुनील 3 दिनों से सड़क किनारे लगी अलग-अलग दुकानों पर काम करते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, सुनील ऐसा सिर्फ लाइफ एंजॉय करने के लिए कर रहे हैं या फिर किसी प्रोजेक्ट के लिए यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। पर इन वीडियोज को देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं।

अगले मिशन की कर रहे तलाश
सुनील ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वो भुट्‌टे के ठेले पर बैठकर भुट्टा भूनते नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘अगले मिशन की तलाश कर रहा हूं।’

बोले- मेरा अपना छाता भी बिक गया
इसके अलावा सुनील ने कुछ फोटोज भी शेयर कीं जिनमें वे सड़क किनारे छाता बेचते हुए नजर आए। इन्हें शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, ‘इतनी बारिश में मेरा अपना छाता भी बिक गया। किसी को छाता चाहिए है क्या?’ इससे पहले एक्टर एक दुकान पर रोटियां सेकते भी नजर आए थे।

सुगंधा मिश्रा और परितोष त्रिपाठी ने भी किया कमेंट
45 साल के एक्टर की इन पोस्ट्स पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। कुछ उनसे कपिल के शो पर वापस लौटने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं तो कुछ कह रहे हैे कि उन्हें अपना व्लॉग शुरू कर देना चाहिए।

यूजर्स के अलावा सुनील की इन पोस्ट पर सुगंधा मिश्रा और परितोष त्रिपाठी समेत कई सेलेब्स ने भी कमेंट किया।

शाहरुख स्टारर जवान में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो सुनील बीते कुछ वक्त से एक्टिंग प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रहे हैं। वे ‘तांडव’, ‘गुडबाय’ और ‘यूनाइटेड कच्चे’ में छोटे मगर इंट्रेस्टिंग रोल करते दिखे। आगे वे शाहरुख खान स्टारर ‘जवान’ में अहम रोल में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES
    7 अगस्त तक सिंह राशि में वक्री रहेगा शुक्र:देश की अर्थव्यवस्था में सुधार के योग और 6 राशियों के लिए शुरू होगा अच्छा समय
    July 25, 2023
    ऑस्ट्रेलिया में होगा कार्तिक आर्यन का सम्मान:14वें इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में राइजिंग ग्लोबल सुपरस्टार
    July 25, 2023