साउथ के फेमस एक्टर सूर्या 23 जुलाई को अपना जन्मदिन मना रहे थे। इसी बीच उनका पोस्टर लगाने के लिए खंभे पर चढ़े दो फैंस की दुखद मौत हो गई। दोनों को बिजली का एक जोरदार झटका लगा जिससे उनकी तत्काल मौत हो गई। ये घटना आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले की है।
दोनो फैंस कॉलेज में पढ़ने वाले थे। वे दोनों सूर्या का बैनर लगाने की कोशिश कर रहे थे, तभी एक लोहे की छड़ बिजली के तार के संपर्क में आ गई। दोनों युवक करंट की चपेट में आ गए। पुलिस ने दोनों की बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
एक्टर के कई फैन क्लब ने रविवार को सूर्या का जन्मदिन जगह-जगह पोस्टर बैनर लगाकर सेलिब्रेट किया।
दोनों कुछ समझ पाते तभी करंट लगने से ऑन द स्पॉट मौत हो गई
पालनाडु जिले के मोपुलावरिपलेम गांव में पोलुरी साई और नक्का वेंकटेश नाम के दो शख्स सूर्या का जन्मदिन वाला फ्लैक्स लगाने के लिए खंभे पर चढ़े। फ्लैक्स में एक लोहे की रॉड लगी हुई थी। वहीं रॉड ओवरहेड बिजली के तार के संपर्क में आ गया।
वो दोनों कुछ समझ पाते तभी जोर से करंट लगा और दोनों की ऑन द स्पॉट मौत हो गई। मरने वाले दोनों युवक नरसरावपेट के एक प्राइवेट डिग्री कॉलेज में सेकेंड ईयर की पढ़ाई कर रहे थे
सूर्या के जन्मदिन के अवसर पर कई जगह पर उनके फैंस ने बाइक रैली निकाली।
मृतक की बहन बोली- भाई की मौत के लिए कॉलेज प्रशासन जिम्मेदार
मरने वाले युवक पोलुरी साई की बहन अनन्या ने कॉलेज प्रशासन को अपने भाई की मौत का जिम्मेदार बताया है। उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा- हम कॉलेज के लिए काफी फीस भरते हैं।
कॉलेज जॉइन करने के पहले वे हमें आश्वस्त करते हैं कि स्टूडेंट सुरक्षित रहेंगे और उनकी मॉनिटरिंग भी की जाएगी। लेकिन कॉलेज हॉस्टल में स्टूडेंट्स की न तो मॉनिटरिंग होती है और न ही उनकी सुरक्षा के लिए कोई कदम उठाए जाते हैं।
हम लोग मजदूर हैं, कॉलेज की फीस भरने और भाई के बेहतर भविष्य के लिए एक-एक रुपए जुटाते थे। अब उसके साथ भयावह घटना घट गई।
मृतक की बहन ने कॉलेज प्रशासन पर भाई की मौत का आरोप लगाया है।
मृतक के परिजन रोते-बिलखते दिखाई दे रहे हैं।
जन्मदिन पर सूर्या की अपकमिंग फिल्म की पहली झलक देखने को मिली
कल सूर्या 48 साल के हो गए। जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म कांगुवा की पहली झलक रिवील की गई। इसमें सूर्या वॉरियर के रोल में नजर आ रहे हैं। इसे देखने के बाद कहा जा सकता है कि फिल्म में पहले नेवरसीन एक्शन सीन्स की भरमार होगी।
फिल्म 2024 में रिलीज होगी।
मेकर्स ने जो पहली झलक शेयर की है उसमें विजुअल्स, म्यूजिक और सूर्या की करिश्माई स्क्रीन प्रेसेंस देखने को मिली है। फिल्म में सूर्या के अलावा दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म 3D फॉर्मेट में 10 भाषाओं में रिलीज होगी।