रूस के हमले में चीनी कॉन्सुलेट को नुकसान:जेलेंस्की बोले- चीन के लिए रखा 60 हजार टन अनाज तबाह
July 21, 2023
पानीपत में ससुरालियों ने बहू को पिलाया जहर:हालत नाजुक; मायके वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया,
July 24, 2023

करनाल में नई दुल्हन प्रेमी संग फरार:सोनीपत ससुराल से 15 दिन के लिए मायके आई थी, आधी रात को वहीं से भाग निकली

करनाल के घरौंडा थाना क्षेत्र के एक गांव से नई दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई। करीब 6 महीने पहले युवती की शादी हुई थी। वह 15 दिन के लिए अपने मायके में रहने के लिए आई हुई थी। परिजनों ने कुताना गांव के एक युवक पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

रात एक बजे घर से हुई लापता, परिजनों को 5 बजे लगा पता
शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब एक बजे विवाहिता अपने घर से फरार हुई। परिजन सुबह पांच बजे उठे तो उन्हें अपनी बेटी घर से गायब मिली। आसपास के एरिया और रिश्तेदारियों में तलाश शुरू की गई लेकिन कोई भी सुराग नहीं लग पाया।

घर की बड़ी बेटी है विवाहिता, युवक भी घर से फरार
पीड़ित पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके पास दो लड़के व दो लड़की है। उसने अपनी 22 वर्षीय बड़ी लड़की की शादी करीब छह माह पहले गोहाना के एक गांव में की थी। पिता ने बताया कि उन्हें कुताना गांव के एक युवक पर शक है, वही उनकी बेटी को बहला फुसलाकर लेकर गया है, क्योंकि इससे पहले भी वह उनकी बेटी को बहला फुसलाकर भगाकर ले जा चुका है। जब युवक के घर पर पहुंचे तो वह भी घर से फरार मिला।

गुमशुदगी दर्ज, तलाश शुरू
घरौंडा थाना के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सतीश कुमार ने बताया कि विवाहिता के संदिग्ध हालातों में लापता होने की शिकायत मिली है। शिकायत में एक युवक पर शक जताया गया है। शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की धाराओं में मामला दर्ज कर विवाहिता की तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES