हरियाणा में आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट:593 गांवों में अभी भी बाढ़; बीमारियां फैलने का खतरा मंडराया,
July 21, 2023
अधिक मास 16 अगस्त तक:इस महीने 18 दिन रहेंगे शुभ योग और मुहूर्त; 6 सर्वार्थसिद्धि, 1 द्विपुष्कर,
July 21, 2023

सूर्य का कर्क राशि में प्रवेश, 12 राशियों का भविष्यफल:17 अगस्त तक मेष, वृष और वृश्चिक राशि वाले लोगों की तरक्की का समय

17 जुलाई को सूर्य मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में आ गया है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर होगा। जिससे कुछ लोगों को नौकरी और बिजनेस में फायदा होगा। वही, कुछ लोगों के विवाद बढ़ सकते हैं और धन हानि भी होने की आशंका रहेगी।

23 जुलाई तक सूर्य, कर्क राशि में 6 डिग्री तक ही चलेगा। जिससे सूर्य मृत अवस्था में रहेगा। इस कारण सूर्य का शुभ और अशुभ असर कम ही होगा। लेकिन धीरे-धीरे असर बढ़ेगा।

सूर्य के राशि बदलने से मेष, वृष, मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन 6 राशियों के लोगों की तरक्की और फायदे के योग बनेंगे।

सिंह, धनु, और मीन राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 3 राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में संभलकर रहना होगा। वहीं कर्क, कन्या और मकर राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा।

12 राशियों का डिटेल राशिफल… (ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र, पुरी के मुताबिक)

मेष: समाज और कार्यक्षैत्र में सम्मान बढ़ेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। नौकरी और बिजनेस में उन्नति के योग बन रहे हैं। धन लाभ भी हो सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है। सरकारी कामों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। माता और खुद की सेहत को लेकर संभलकर रहना होगा।

वृष: हर तरह से तरक्की वाला वाला समय है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। प्रॉपर्टी और व्हीकल से जुड़ा सुख और बढ़ सकता है। नौकरी और बिजनेस में सम्मान बढ़ेगा। इनकम बढ़ेगी। स्टूडेंट्स के लिए भी अच्छा समय है। कॉम्पिटीशन एग्जाम में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। पूरा फायदा मिलेगा। छोटे भाई बहनों से मदद मिलेगी।

मिथुन: नया बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छा समय है। निजी जीवन सुखद रहेगा। पराक्रम बढ़ेगा। धन लाभ के योग हैं। स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन भी अच्छा रहेगा। अनचाही स्थितियां खत्म होंगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवादों खत्म होंगे और उनमें जीत भी मिलने के योग हैं।

कर्क: सरकारी नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा समय है। धन लाभ के योग हैं। सेविंग भी बढ़ेगी। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा, लेकिन नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय ठीक नहीं है। सेहत के मामले में संभलकर रहना होगा। आपके व्यवहार में अहंकार आने से विरोधी बढ़ सकते हैं। इससे बचना होगा। दांपत्य जीवन में विवाद होगा।

सिंह: नौकरी और बिजनेस के लिए समय ठीक नहीं है। नौकरीपेशा लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी से जुड़ी बुरी खबर मिल सकती है। ट्रांसफर होने के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग सोच-समझकर बोलें वरना परेशानी में पड़ सकते हैं। यात्रा सावधानी से करें। फालतू खर्चा और नुकसान हो सकता है। सेहत को लेकर चिंता बढ़ेगी। विवादों से बचें। पूरी तरह सावधान रहना होगा।

कन्या: इस राशि के लोग नौकरी में किसी तरह का बदलाव करने का मन बना रहे हैं तो इसके लिए अच्छा समय है। आर्थिक मामलों में समय अच्छा है। फायदा होने के योग हैं। बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो अच्छा समय है। सफलता मिलेगी। स्टूडेंट्स के लिए भी अच्छा समय है, लेकिन लव लाइफ और सेहत के मामले में सावधानी रखें। अहंकार बढ़ने से विवाद होने की आशंका है।

तुला: नौकरी और बिजनेस में बड़ा बदलाव करना चाहते हैं तो अच्छा समय है। अनुभवी लोगों से मदद मिलेगी। जोखिम भरे फैसलों में सफलता मिलने के योग हैं। बिजनेस करने वालों के लिए उन्नति वाला समय है। समाज में सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ेगा। तनाव से छुटकारा मिलेगा। माता पिता की सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक: बहुत अच्छा समय है। नौकरी और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। उत्साह बना रहेगा। कार्यक्षैत्र में सम्मान भी मिल सकता है। विदेश यात्रा के साथ ही और विदेश से धन लाभ होने के भी योग बन रहे हैं। किस्मत का साथ और परिवार वालों की मदद मिलेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद है तो उससे राहत मिल सकती है। पिता की सेहत को लेकर सावधान रहें।

धनु: सेहत के लिए अच्छा समय नहीं है। ब्लड प्रेशर और हार्ट पेशेंट हैं तो खास ध्यान रखना होगा। परिवार वालों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। जीवनसाथी से भी मतभेद हो सकते हैं। सोच-समझकर बोलें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद होने की पूरी आशंका है। पार्टनरशिप के बिजनेस में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। किस्मत का साथ भी कम मिल पाएगा। अचाानक धन हानि के योग बनेंगे। आमदनी में गिरावट हो सकती है। आर्थिक नजरिये से समय ठीक नहीं है। नया बिजनेस शुरू न करें।

मकर: नौकरी या बिजनेस में कुछ नया करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए अच्छा समय है, लेकिन अहंकार से बचना होगा। बिना सोचे समझे न बोलें। अधिक दिखावा न करें। दूसरों का अपमाान न करें। गुस्से पर काबू रखें, वरना घर में क्लेश हो सकता है। दांपत्य जीवन में भी परेशानी हो सकती है। जीवनसाथी से विवाद के योग बन रहे हैं। कोई बुरी खबर मिल सकती है। किसी गलती से सामाजिक में आपकी इमेज खराब हो सकती है।

कुंभ: नौकरीपेशा, बिजनेस करने वाले और स्टूडेंट्स के लिए अच्छा समय है। बिजनेस करने वालों को सफलता मिल सकती है। नया बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो कर सकते हैं, लेकिन पार्टनरशिप में बहुत सावधान रहना होगा। साहस और पराक्रम बढ़ेगा। अचानक फायदा होने के योग हैं। कोर्ट संबंधी मामलों में जीत मिल सकती है, लेकिन खर्चा भी बढ़ सकता है। जोड़ों का दर्द और सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है। जीवनासाथी की सेहत को लेकर भी परेशानी हो सकती है।

मीन: हर मामले में संभलकर रहना होगा। नौकरी और बिजनेस में बनते हुए कामों में देरी हो सकती है। विवाद की भी आशंका है। खर्चा और दौड़-भाग बढ़ सकती है। फैसले लेने में गड़बड़ी हो सकती है। अहंकार बढ़ सकता है। सोच-समझकर बोलना होगा। प्रेम संबंधों में विवाद होने की आशंका है। मानसिक और शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है। खानपान पर पूरी तरह नियंत्रण रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES