IRCTC Goa Tour Package: दशहरे की छुट्टियों में बना सकते हैं गोवा का प्लान, मिल रहा है बेहद सस्ता पैकेज
July 20, 2023
हरियाणा में आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट:593 गांवों में अभी भी बाढ़; बीमारियां फैलने का खतरा मंडराया,
July 21, 2023

रेवाड़ी में टेंपो ने युवक को कुचला:खेत से घर लौटते समय एक्सीडेंट; पीछे-पीछे आ रहा था ताऊ का लड़का, आरोपी ड्राइवर फरार हुआ

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के कस्बा बावल में गांव बिदावास के पास तेज रफ्तार टेंपों ने पैदल युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खेत से घर लौट रहा था युवक
मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी के गांव बिदावास निवासी सुरेश कुमार (28) गांव अलावलपुर रोड पर पड़ने वाले अपने खेत में काम करने के लिए गया था। साथ में उसके ताऊ का लड़का राजकुमार भी गया था। दोनों खेत से काम करने के बाद वापस पैदल अपने घर की तरफ आ रहे थे।

टेंपो ने मारी जोरदार टक्कर बताया जा रहा है कि सुरेश कुमार आगे चल रहा था और करीब 20 फीट पीछे उसका भाई राजकुमार चल रहा था। इसी दौरान गांव बिदावास की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार टेंपों ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पीछे चल रहे राजकुमार ने उसे संभाला। इस दौरान आरोपी टेंपो चालक वाहन सहित फरार हो गया।

डॉक्टर्स ने मृत घोषित किया
हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल सुरेश कुमार को राजकुमार किसी के वाहन का इंतजाम करके तुरंत बावल स्थित सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस पहले मौके पर पहुंची और अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही राजकुमार की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। राजकुमार ने बताया कि उनके भाई सुरेश कुमार अपने पीछे एक लड़का और लड़की छोड़ गया। उसकी मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES