पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाई गई:400 हिंदू पुलिसकर्मी तैनात किए गए; मंदिर पर रॉकेट लॉन्चर दागे
July 18, 2023
हरियाणा से दिल्ली बस सेवा से रोक हटी:बाढ़ की वजह से की गई थी बंद, कश्मीरी गेट बस अड्डे तक ही जाएंगी
July 20, 2023

रेड क्रॉस सोसायटी को तीसरी बार मिला राष्ट्रपति से अवार्ड, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, महासचिव डा. मुकेश अग्रवाल भी रहे मौजूद


गुरुग्राम। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की हरियाणा राज्य शाखा को समाजसेवा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने पर तीसरी बार राष्ट्रपति की ओर से अवार्ड देकर सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड मिलने पर पूरे रेड क्रॉस में खुशी की लहर है। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में हरियाणा के राज्यपाल एवं अध्यक्ष भारतीय रेड क्रास सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा बंडारू दत्तात्रेय को भारत में सर्वाधिक रेड क्रॉस मेंबरशिप एवं फंड रेजिंग के लिए शील्ड देकर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के दौरान भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा शाखा के महासचिव डा. मुकेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित वार्षिक आम बैठक में वर्ष 2021-22 के लिए राष्ट्रपति ने शील्ड देकर सम्मानित किया। इस सम्मान पर भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा शाखा की उपाध्यक्ष सुषमा गुप्ता, महासचिव डा. मुकेश अग्रवाल ने इस उपलब्धि के लिए अधीक्षक दीपक नासा के साथ हरियाणा की सभी रेड क्रॉस शाखाओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता है। इसके साथ-साथ उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि रेड क्रास की गतिविधियों में सबको साथ लेकर चलना है। जिससे हरियाणा रेड क्रास की छवि पूरे भारत में प्रदर्शित हो सके। इस अवसर पर रामाशीष मंडल कार्यक्रम अधिकारी, रोहित शर्मा कार्यक्रम अधिकारी, विजय कुमार, प्रचार अधिकारी तथा कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे। गुरुग्राम जिला रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव विकास कुमार ने सोसायटी के स्टाफ को इस उपलब्धि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सबके कठिन परिश्रम से लगातार तीसरी बार हरियाणा रेड क्रॉस की झोली में राष्ट्रपति की ओर से यह सम्मान दिया गया है। इस सम्मान की गरिमा को बढ़ाते हुए हम सबको भविष्य में और मेहनत करके पहला स्थान हासिल करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES