सूर्य कर्क राशि में आ गया है। अब 17 अगस्त तक इसी राशि में रहेगा। इस राशि में बुध होने से बुधादित्य शुभ योग भी बन रहा है। सूर्य के कर्क राशि में आने से अब वर्षा ऋतु शुरू हो गई है। इससे एक महीने तक अच्छी बारिश होने के योग बनेंगे।
सूर्य के राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर पड़ेगा। इस ग्रह स्थिति से देश-दुनिया में बड़े बदलाव होने के भी संकेत हैं। सूर्य की ये स्थिति राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक तौर से सभी को प्रभावित करेगी।
आपके लिए शुभ या अशुभ
सूर्य का राशि परिवर्तन होने से मेष, वृष, मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन पांच राशियों के लोगों की तरक्की और फायदे के योग बनेंगे। इनके अलावा कर्क, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन चार राशि वालों को नौकरी और बिजनेस में संभलकर रहना होगा। वहीं कर्क और कन्या राशि वाले लोगों के लिए समय सामान्य रहेगा।
देश-दुनिया पर असर
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि कर्क राशि में सूर्य के आने से शेयर बाजार में गिरावट के साथ व्यापार की गति कुछ थमेगी। जुलाई के आखिरी में बुध की स्थिति अच्छी होने से अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि के साथ शेयर बाजार बढ़ने की भी संभावना रहेगी।
शनि- मंगल का आपसी दृष्टि संबंध रहेगा। जिससे राजनैतिक उथल-पुथल एवं प्राकृतिक आपदाओं की आशंका और बढ़ जाएगी। सूर्य और बुध कर्क राशि में साथ हैं। इस कारण बुधादित्य नाम का शुभ योग बन रहा है। जिससे शिक्षा क्षेत्र में विकास की ओर सरकार का ध्यान रहेगा। इस क्षैत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। शिक्षा प्रणाली में सुधार के भी योग बनेंगे।
सूर्य का राशि बदलना 6 राशियों के लिए शुभ
मेष, वृष, मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इन राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की मिल सकती है। प्रॉपर्टी और आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। सेहत के लिए समय अच्छा रहेगा। किस्मत का साथ मिल सकता है। पारिवारिक मामलों के लिए भी समय शुभ कहा जा सकता है।
4 राशियों को रहना होगा संभलकर
सूर्य के कर्क राशि में आ जाने से कर्क, धनु, मकर और मीन राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 4 राशि वाले लोगों को संभलकर रहना होगा। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। विवाद होने की आशंका है। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। नए काम की शुरुआत करने से बचना होगा। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।
अन्य 2 राशियों के लिए रहेगा मिला-जुला समय
सूर्य के कर्क राशि में आ जाने से कर्क और कन्या राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 2 राशि वाले लोगों को धन लाभ तो होगा, लेकिन खर्चा भी हो जाएगा। कुछ मामलों में सितारों का साथ मिलेगा वहीं कामकाज में रुकावटें, तनाव और विवाद होने की भी आशंका है। सेहत संबंधी परेशानी भी हो सकती है।