2026 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली कॉमनवेल्थ गेम्स पर संशय:बजट बढ़ने की वजह से विक्‍टोरिया राज्‍य ने मेजबानी
July 18, 2023
ओलिंपिक मेडलिस्ट चानू की मोदी-शाह से गुहार:बोलीं- मणिपुर की प्रजा को बचा लो, ट्रेनिंग बंद है, छात्र भी परेशान
July 18, 2023

वेंकटेश प्रसाद ने धोनी के गैराज की वीडियो शेयर की:बाइक्‍स और कार कलेक्शन देख कर बोले- ‘यह शोरूम हो सकता है’

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के गैराज का एक वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो में धोनी के बाइक और कार कलेक्‍शन देखे जा सकते हैं। धोनी को बाइक्‍स और कार का बेहद शौक है।

वेंकटेश प्रसाद और सुनील जोशी ने हाल ही में रांची में धोनी के बाइक्‍स-कार के इस कलेक्‍शन को देखा और धोनी को जुनूनी इंसान बताया। वेंकटेश ने एक ट्वीट कर धोनी के बाइक्‍स और कार कलेक्शन का वीडियो शेयर किया है उन्‍होंने लिखा, ‘मैंने एक व्‍यक्ति में जबर्दस्‍त जूनून देखा है। क्या कलेक्शन और क्या आदमी है धोनी। यह उनके रांची वाले घर में बाइक्स और कार के कलेक्शन की एक झलक है। इस शख्‍स और इसके जुनून से अभिभूत हूं।’

वीडियो में वेंकटेश से पूछा जाता है कि रांची आकर कैसा लग रहा है और क्‍या यहां आप पहली बार आए हैं तो वो कहते हैं- अमेजिंग। उन्‍होंने बताया कि पहली बार नहीं, चौथी बार रांची आया हूं। लेकिन यह वाकई (धोनी का बाइक कलेक्शन) जूनूनी है। जब तक किसी को ऐसा जूनन नहीं है, तब तक आप इतनी सारी बाइक नहीं रख सकते।

धोनी को बाइक्‍स और कार का बेहद शौक
धोनी को बाइक्‍स और कार का बेहद शौक है। धोनी ने अपने रांची फार्महाउस में बाइक्स के लिए दो मंजिला गैराज बना रखा है। रिपोर्ट्स की मानें तो धोनी के पास करीब 100 बाइक्स का कलेक्शन है। इसमें 22 लाख रुपए की हार्ले डेविडसन से लेकर 35 लाख रुपए की कावासाकी निंजा-2 जैसी बाइक्स भी शामिल है।
धोनी के गैराज में कारों का भी शानदार कलेक्शन है।
ग्राफिक्स में देखिए धानी का बाइक कलेक्शन
1. कावासाकी निंजा
कावासाकी निंजा ZX14R एक तेज रफ्तार और आकर्षक डिजाइन वाली स्पोर्ट्स बाइक है। जो महेंद्र सिंह धोनी के पास है। इस बाइक की कीमत 19.7 लाख रुपए है।

2. बीएसए गोल्डस्टार
बीएसए गोल्डस्टार उन विंटेज बाइक में से एक है जो महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में मिलती हैं।

अगले IPL में भी दिख सकते है धोनी
धोनी अगला IPL खेलते नजर आ सकते हैं। 29 मई को पांचवी बार IPL खिताब जीतने पर धोनी ने कहा था- अगर आप मौका देखें तो रिटायरमेंट की घोषणा के लिए ये सबसे अच्छा समय है। मेरे लिए सबको धन्यवाद देते हुए रिटायर होना आसान है। जबकि 9 महीने कड़ी मेहनत करना और एक और IPL सीजन खेलना मुश्किल काम है। ये मेरी ओर से तोहफा होगा। ये मेरी बॉडी के लिए आसान नहीं होगा।

धोनी ने 1 जून को मुंबई में कराया था ऑपरेशन
धोनी की IPL 2023 के फाइनल के बाद 1 जून को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में घुटने की सर्जरी हुई थी। धोनी का ऑपरेशन डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने किया था। पारदीवाला ऋषभ पंत और टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का भी ऑपरेशन कर चुके हैं।

खबरें औ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES