सूर्य का राशि परिवर्तन:17 अगस्त तक कर्क राशि में रहेगा सूर्य, तुला और कुंभ सहित 6 राशियों के लिए रहेगा
July 18, 2023
रंगभेद से परेशान प्रियंका बाथरूम में खाना खाती थीं:गलत जवाब देकर मिस वर्ल्ड बनीं, प्रोड्यूसर ने फिगर देखना चाहा
July 18, 2023

शाहिद-कृति की रोमांटिक फिल्म में भी होगा फैमिली ड्रामा:दादा के रोल में नजर आएंगे धर्मेंद्र,

‘ब्लडी डैडी’ जैसी एक्शन फिल्म देने के बाद अब शाहिद कपूर अपनी अगली फिल्म में राेमांस करते नजर आएंगे। इस फिल्म में शाहिद के अपोजिट कृति सेनन होंगी।

फिल्म 7 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। इससे जुड़े सूत्रों ने दैनिक भास्कर के साथ कुछ खास जानकारियां शेयर की हैं।

मेकर्स ने अभी तक फिल्म का सिर्फ यही एक पोस्टर शेयर किया है। इसका टाइटल भी अभी तक तय नहीं है।

मेकर्स ने अभी तक फिल्म का सिर्फ यही एक पोस्टर शेयर किया है। इसका टाइटल भी अभी तक तय नहीं है।

क्या है स्टोरी
मूल रूप से यह फिल्म शाहिद कपूर और कृति सेनन के किरदारों की प्रेम कहानी है। इसी के साथ मेकर्स ने इसमें फैमिली ड्रामा भी रचा है। इस फैमिली ड्रामा में धर्मेंद्र, राकेश बेदी और डिंपल कपाड़िया जैसे कलाकार अहम रोल निभाएंगे। कहानी राजस्थान में सेट है।

कैसे हैं किरदार
फिल्म में शाहिद एक ऐसे युवा के रोल में हैं, जो अपना पुश्तैनी कारोबार संभालता है। वहीं कृति सेनन इसमें कंप्यूटर टीचर के रोल में हैं। डिंपल कपाड़िया उनकी मां बनी हैं। राकेश बेदी, शाहिद के पिता के रोल में हैं।

धर्मेंद्र का किरदार इसमें शाहिद के दादा का है। फिल्म में उनका कैमियो नहीं है। धर्मेंद्र इसी महीने रिलीज होने जा रही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी रणवीर सिंह के दादा के रोल में दिखाई देंगे।

शाहिद इस फिल्म में पहली बार धर्मेंद्र के साथ काम कर रहे हैं।

शाहिद इस फिल्म में पहली बार धर्मेंद्र के साथ काम कर रहे हैं।

कैसा है बैकड्रॉप
फिल्म राजस्थान में सेट है। शाहिद और कृति दोनों के ही किरदार हाई क्लास से बिलॉन्ग करते हैं। मेकर्स ने कहानी में उस कैटेगरी के कॉन्फ्लिक्ट दिखाए हैं। इसके साथ ही फिल्म में दादा और पोते के प्यार और जेनरेशन गैप को भी पेश किया गया है।

किन हालाताें में हुई शूटिंग
फिल्म की शूटिंग राजस्थान की जमा देने वाली ठंड में की गई। इस दौरान शाहिद के साथ-साथ धर्मेंद्र, डिंपल कपाड़िया और राकेश बेदी जैसे उम्रदराज कलाकारों ने भी नाइट शिफ्ट में शूटिंग की। इस दौरान कुछ जूनियर आर्टिस्ट जरूर बीमार पड़ गए पर धर्मेंद्र व अन्य कलाकार डटे रहे।

फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो धर्मेंद्र ने जमा देने वाली ठंड में भी बिना किसी शिकायत के नाइट शिफ्ट में शूटिंग की।

फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो धर्मेंद्र ने जमा देने वाली ठंड में भी बिना किसी शिकायत के नाइट शिफ्ट में शूटिंग की।

क्या है फिल्म की स्थिति
फिल्म की शूटिंग अप्रैल में पूरी हो चुकी है। इन दिनों इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम जारी है। इसे इस साल दिसंबर के पहले वीक में रिलीज करने की तैयारी है। प्रोड्यूसर दिनेश विजन के साथ शाहिद की यह पहली फिल्म है।

क्या है शाहिद का अगला प्रोजेक्ट
शाहिद इन दिनों परिवार के साथ छट्टियों बिता रहे हैं। वहां से लौटने के बाद वे अपनी अगली एक्शन फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। इसे रॉय कपूर फिल्म्स और जी स्टूडियोज साथ मिलकर बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES