अमेरिका में एक निजी विमान लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह घटना 15 जुलाई यानी शनिवार की है। दरअसल, इस प्लेन के 79 साल के पायलट की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद 68 साल की महिला पैसेंजर ने प्लेन का कंट्रोल अपने हाथों में ले लिया। लैंडिंग के दौरान प्लेन का पंखा टूट गया।
महिला पैसेंजर बिल्कुल ठीक, पायलट अस्पताल में भर्ती
अमेरिकी पुलिस ने बताया कि महिला ने लैंडिंग गियर को बिना ऑपरेट किए प्लेन को उतारा। इसी वजह से प्लेन का पंखा टूट गया। पायलट को बोस्टन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। हालांकि, महिला पैसेंजर को कोई चोट नहीं आई और उसे स्थानीय अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पुलिस और एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन दुर्घटना की जांच कर रही है। प्लेन को दुर्घटना वाली जगह से हटा दिया गया है और एयर पोर्ट पर एक सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।
8 जुलाई को अमेरिका में प्लेन क्रैश से 6 की मौत
तस्वीर 8 जुलाई को अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में हुए प्लेन क्रैश की है।
तस्वीर 8 जुलाई को अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में हुए प्लेन क्रैश की है।
अमेरिका के कैलिफोर्नियो में 8 जुलाई को प्लेन क्रैश हो गया। इसमें सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। एक हफ्ते में हुआ यह दूसरा बड़ा विमान हादसा था। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक हादसा फ्रेंच वैली एयरपोर्ट के पास मुरिएटा कस्बे में हुआ।
हादसा कैसे हुआ इसकी भी जांच अभी जारी है। हालांकि, जांच अधिकारियों को शक है कि हादसा धुंध के चलते रनवे नहीं दिखने की वजह से हुआ होगा। पायलट ने लैंडिंग एरिया से पहले ही प्लेन को लैंड कराने की कोशिश की।
4 जुलाई को प्लेन क्रैश होने पर एक की मौत, 3 घायल
तस्वीर 8 जुलाई को हुए प्लेन क्रैश की है, इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी।
तस्वीर 8 जुलाई को हुए प्लेन क्रैश की है, इसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी।
इससे पहले 4 जुलाई को भी एक सेसना जेट फ्रेंच वैली एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गया था। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 3 बच्चे घायल हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मृतक व्यक्ति ने अपने बच्चों के साथ उड़ान भरी थी। पायलट के तौर पर उसकी ट्रेनिंग पूरी भी नहीं हुई थी।
अमेरिका में हेलीकॉप्टर क्रैश से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें….
अमेरिका के न्यूयॉर्क में रविवार को हुए प्लेन क्रैश में एक भारतीय मूल की महिला की मौत हो गई। जबकि उसकी बेटी और पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। एक अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये हादसा प्लेन के कॉकपिट में आग लगने से हुआ है। प्लेन लॉन्ग आइलैंड के पास क्रैश हुआ बताया जा रहा है। इस हादसे में मरने वाली महिला की पहचान 63 साल की रोमा गुप्ता के तौर पर हुई है। पूरी खबर पढ़ें…
अमेरिका के अलबामा में एक ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। हेलिकॉप्टर अलबामा-टेनेसी बॉर्डर के पास हाईवे 53 पर हंट्सविल शहर से करीब 10 मील की दूरी पर क्रैश हुआ।