भारतीय ओपनर्स की वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे बड़ी पार्टनरशिप:रोहित-यशस्वी ने 229 रन बनाए,
July 14, 2023
फतेहाबाद में बाढ़ ने मचाई तबाही:चांदपुरा के पास टूटी घग्घर, रतिया में पानी ओवरफ्लो, रंगोई नाला 2 जगह से टूटा, 3 गांवों में धारा 144
July 15, 2023

हरियाणा के 13 जिलों में बाढ़:सिरसा-फतेहाबाद में घग्गर के बांध टूटे, 3 गांवों में धारा 144; DC-SP बाइक पर बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचे

हरियाणा के 13 जिले बाढ़ की चपेट में है। राज्य में अभी तक 34 व्यक्तियों की जान जा चुकी है और हजारों एकड़ में खड़ी फसल भी तबाह हो गई है। उत्तर हरियाणा के जिलों में पानी उतरने लगा है, वहीं सिरसा व फतेहाबाद में हालात लगातार बिगड़ रहे है।

रात को सिरसा में घग्गर नदी का बांध रात 10 बजे मुसाहिबवाला और नेजाडेला खुर्द के पास टूट गया। फतेहबाद में चांदपुरा के पास घग्घर नदी टूट गई है। रतिया क्षेत्र में कई जगह पानी ओवरफ्लो है, रंगोई नाला भी 2 जगह टूटा है। प्रशासन ने फतेहाबाद के 3 गांवों में धारा 144 लागू कर दी गई है।

सिरसा में बांध टूटने पर DC पार्थ गुप्ता और SP उदय सिंह मीणा बाइक पर बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने के लिए निकले। दोनों के साथ बाइक पर ही सरकारी अमला भी था। उधर, सिरसा-सरदूलगढ़ हाईवे पर बनी पुलियों को बंद करने के विरोध में किसानों ने रोड जाम कर दिया।

आज सुबह कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश
इस बीच पानी से हुई तबाही झेल रहे यमुनानगर में सुबह एक बार फिर 5 एमएम बारिश हुई। यमुना के कैचमेंट एरिया में बारिश से हथिनी कुंड बैराज में पानी बढ़ रहा है। दूसरी तरफ प्रदेश के कई अन्य जिलों में बारिश का दौर रुक रुक कर जारी है। सुबह रोहतक में 1 एमएम, महेंद्रगढ़ व नारनौल में 1-1 एमएम और नूंह के मंडोकला में 0.5एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। कई अन्य जिलों में मौसम खराब है।

अब देखें हरियाणा के जिलों में तबाही

करनाल के कुंजपुरा में खेतों में घुसा पानी।

करनाल के कुंजपुरा में खेतों में घुसा पानी।

अंबाला के खेतों में इतना पानी है कि समुद्र का नजारा दिख रहा है।

अंबाला के खेतों में इतना पानी है कि समुद्र का नजारा दिख रहा है।

सिरसा में रात को घग्गर नदी का किनारा टूट गया।

सिरसा में रात को घग्गर नदी का किनारा टूट गया।

इन जिलों में बारिश होगी
मौसम विभाग ने बताया कि रेवाड़ी, बावल व आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी। इससे पहले महम, रोहतक, चरखी दादरी, मातनहेल, लोहारू, कोसली, महेंद्रगढ़, नारनौल में भी हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट रहा।

हरियाणा में हालात सामान्य नहीं
यमुना नदी ने इस बार कई जिलों में कहर बरपाया है। 4 जिलों यमुनानगर, करनाल, पानीपत व सोनीपत में पानी अब कम हो रहा है, लेकिन गांव व फसल अभी भी डूबी हुई हैं। फरीदाबाद व पलवल में भी यमुना का पानी मार करने लगा है।

करनाल में 34, पानीपत में 24, सोनीपत में 22 व यमुनानगर में 20 गांव बाढ़ की चपेट में है। यमुनानगर के गांव टापू कमालपुर में भूमि कटाव अधिक होने के कारण लोग अपनी जान बचाने के लिए गांव से पलायन कर रहे हैं।

सेना और NDRF मदद पहुंचाने में लगीं
दूसरी तरफ कुरुक्षेत्र में जहां मारकंडा नदी कहर बरपा रही है, वहीं कैथल, फतेहाबाद, सिरसा में घग्गर नदी एक के बाद एक गांव को चपेट में ले रही है। फिलहाल प्रदेश में बाढ़ के हालात सामान्य नहीं हैं। कई जिलों में सेना व NDRF की टीमें मैदान में राहत व बचाव के कार्य में लगी हैं। बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। अंबाला, कुरुक्षेत्र व कैथल में भी बाढ़ का पानी रिहाइशी क्षेत्रों में घुसा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES