भारत में 4-5 सेमीकंडक्टर प्लांट लगाना चाहती है फॉक्सकॉन:45-50 दिनों में एप्लीकेशन सबमिट कर सकती है,
July 12, 2023
दिल्ली की गीता कॉलोनी में लड़की का शव मिला:फ्लाईओवर के आसपास बिखरे थे टुकड़े, पहचान अभी नहीं हो पाई
July 12, 2023

उत्तराखंड-पंजाब समेत 5 राज्यों में भारी बारिश: कुल्लू में बाजार बहा, दिल्ली में 10 साल बाद यमुना का वाटर लेवल सबसे ज्यादा

उत्तराखंड, दिल्ली, UP, पंजाब और हरियाणा में लगातार बारिश हो रही। खराब मौसम के चलते बीते 4 दिनों में देश के अलग-अलग राज्यों में 100 से ज्यादा लोग की जान चली गई।

आठ जुलाई से अब तक हिमाचल प्रदेश में 36, UP में 34, जम्मू-कश्मीर में 15, उत्तराखंड में 9, दिल्ली में 5 और राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा में एक-एक की मौत हुई है।

हिमाचल में 10 हजार टूरिस्ट जगह-जगह फंसे हैं। चंद्रताल में 3 फीट बर्फ जम गई है। 6 हेलिकॉप्टर रेस्क्यू में लगाए गए हैं। कुल्लू में ब्यास नदी के बहाव में आधा सैंज बाजार ही बह गया।

उत्तराखंड में आज बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। लैंडस्लाइड की वजह से गंगोत्री और यमुनोत्री नेशनल हाईवे कई जगहों पर बंद हैं। यहां 3 से 5 हजार लोग फंसे हुए हैं।

दिल्ली में ओल्ड रेलवे ब्रिज पर यमुना नदी का जलस्तर 207.2 मीटर पार कर गया। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से 3.21 लाख क्यूसेक पानी छोड़ने से राजधानी में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

मौसम से जुड़े अपडेट्स…

  • उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा रोकी गई।
  • हिमाचल के चंद्रताल में 250 टूरिस्ट फंसे हुए हैं। CM सुक्खू ने कहा है कि 8 घंटे के लिए बारिश बंद हुई तो सभी को रेस्क्यू कर लेंगे।
  • सोलन में लैंडस्लाइड की चपेट में आने से दो प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, चंडीगढ़-शिमला और चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे आंशिक तौर पर खोल दिए गए हैं।
  • हरिद्वार के टीबड़ी में रेल ट्रैक टूटने से कई ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं।
  • दिल्ली के चाणक्य पुरी इलाके में पानी भर गया। कुछ राजनयिकों और वरिष्ठ अफसरों के घर में भी पानी घुस गया।
  • हरियाणा के 9 जिलों के 600 गांवों में पानी भर गया है। अंबाला के 40% हिस्से में पानी भर गया है।
  • चंडीगढ़-अंबाला हाईवे ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। वहीं, अंबाला-कैथल-हिसार नेशनल हाईवे अभी भी बंद है

अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…

इन राज्यों में तेज बारिश होगी: मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, गोवा, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और झारखंड।

इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और तमिलनाडु में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

अलग-अलग राज्यों से मानसून की तस्वीरें…

हिमाचल में बाढ़ के बाद पुल बह गया।

हिमाचल में बाढ़ के बाद पुल बह गया।

यह तस्वीर हिमाचल के मंडी की है। बाढ़ और बारिश से सड़क का एक हिस्सा बह गया।

यह तस्वीर हिमाचल के मंडी की है। बाढ़ और बारिश से सड़क का एक हिस्सा बह गया।

मंडी में आई प्राक़तिक आपदा से काफी नुकसान हुआ। हाईवे धंसने का एरिअल व्यू।

मंडी में आई प्राक़तिक आपदा से काफी नुकसान हुआ। हाईवे धंसने का एरिअल व्यू।

उत्तराखंड के कोटद्वार में कोह नदी में फंसे एक व्यक्ति को SDRF की टीम ने बचाया।

उत्तराखंड के कोटद्वार में कोह नदी में फंसे एक व्यक्ति को SDRF की टीम ने बचाया।

पंजाब के पटियाला में सेना के जवानों ने एक कॉलोनी के 200 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया।

पंजाब के पटियाला में सेना के जवानों ने एक कॉलोनी के 200 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया।

उत्तराखंड के हरिद्वार में भारी बारिश के चलते बाजार में पानी भर गया।

उत्तराखंड के हरिद्वार में भारी बारिश के चलते बाजार में पानी भर गया।

हिमाचल के कुल्लू में ब्यास नदी के उफान में किनारे के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हिमाचल के कुल्लू में ब्यास नदी के उफान में किनारे के मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

चंडीगढ़ में बारिश के चलते सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया।

चंडीगढ़ में बारिश के चलते सड़क पर बड़ा गड्ढा हो गया।

हरियाणा के अंबाला में हर जगह जलभराव हो गया। इसका एक ड्रोन शॉट।

हरियाणा के अंबाला में हर जगह जलभराव हो गया। इसका एक ड्रोन शॉट।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

MP में 16 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, सीहोर, राजगढ़-शाजापुर में 8 इंच पानी गिरने का अनुमान

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार रात से रुक-रुक कर बारिश जारी है।

बुधवार को मध्य प्रदेश के सीहोर, राजगढ़, रायसेन और शाजापुर में अति भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। यहां 24 घंटे में 8 इंच तक बारिश हो सकती है। भोपाल, जबलपुर समेत प्रदेश के 16 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट है। 

छत्तीसगढ़ में बारिश थमने से बढ़ी गर्मी: तापमान 35 डिग्री के पार

छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में मंगलवार को आसमान साफ रहा

बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, नदी में समाई खेती की जमीन

पटना में बुधवार पूरे दिन बादल छाए रहने के साथ साथ हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 5 जिलों में अति भारी बारिश और 5 जिलों में भारी बारिश के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों में हल्की बारिश की संभावनाएं जताई है। इधर, गंगा की तेज धार के चलते दानापुर में कटाव शुरू हो गया है। खेती की जमीन नदी में समा चुकी है। 

हरियाणा में बारिश से 7 जिलों में हालात खराब: 239 गांवों में भरा पानी; 1857 लोग फंसे

हरियाणा में 59 हजार हेक्टेयर धान की फसल पानी में डूब गई है।

हरियाणा में 59 हजार हेक्टेयर धान की फसल पानी में डूब गई है।

हरियाणा में बारिश से 7 जिलों में हालात खराब हो गए हैं। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल और पानीपत जिलों के 239 गांव ऐसे हैं जहां अभी भी बारिश का पानी भरा हुआ है। यहां 1,857 लोग फंसे हुए हैं। अगले दो दिन दक्षिण-दक्षिण पूर्व जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिलों में बारिश होगी। 

चंडीगढ़ में आज मौसम साफ, 3 ट्रेनें रद्द; मध्य मार्ग पर ट्रैफिक जाम

पिछले दिनों शहर में 600 MM मे अधिक बारिश हुई थी। इस कारण करीब 30 सड़कों को नुकसान पहुंचा था। इसमें से 15 सड़कों को ठीक कर लिया गया है।

पिछले दिनों शहर में 600 MM मे अधिक बारिश हुई थी। इस कारण करीब 30 सड़कों को नुकसान पहुंचा था। इसमें से 15 सड़कों को ठीक कर लिया गया है।

चंडीगढ़ में अभी मौसम साफ है। घग्घर नदी का पानी अंबाला में जमा होने के कारण वेस्टर्न रेलवे ने चंडीगढ़ से जाने वाली 3 यात्री ट्रेनों को रद्द कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। अभी शहर का तापमान 30 डिग्री है। पिछले 24 घंटे से शहर में बारिश नहीं हुई है।​​​​​​​ 

हिमाचल में 14 से फिर एक्टिव होगा मानसून:1299 सड़कें बंद; 1800 रूटों पर बस सेवा ठप

राजधानी शिमला को लोअर हिमाचल से जोड़ने वाला NH भी घंडल में बैली ब्रिज क्षतिग्रस्त होने से ठप हो गया है।

राजधानी शिमला को लोअर हिमाचल से जोड़ने वाला NH भी घंडल में बैली ब्रिज क्षतिग्रस्त होने से ठप हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल में आज भी कुछ क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है, लेकिन बीते चार दिनों की तरह भारी बारिश नहीं होगी। हालांकि 14 जुलाई से मानसून फिर एक्टिव होगा और 15 से 17 जुलाई तक ज्यादातर क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के आसार बन रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES