हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, यूपी और पंजाब में 6 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। हिमाचल में 24 घंटे में 39 जगह लैंडस्लाइड हुआ। ब्यास नदी के उफान के चलते इमारतें बह गईं, पुल ढह गए।
पिछले 72 घंटों में देश के अलग-अलग राज्यों में 76 लोगों की जान चली गई। यूपी में 34, हिमाचल में 20, जम्मू-कश्मीर में 15, दिल्ली में पांच और राजस्थान और हरियाणा में एक-एक की मौत हुई है।
दिल्ली में यमुना नदी का वाटर लेवल खतरे के निशान को पार कर गया है। मंगलवार सुबह 8 बजे तक नदी का पानी 206.32 मीटर पर बह रहा था। 1978 में हाईएस्ट 207.49 मी तक गया था।
मौसम से जुड़े अपडेट्स…
अगले 24 घंटे कैसे रहेंगे…
इन राज्यों में तेज बारिश होगी: राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा
इन राज्यों में हल्की बारिश होगी: झारखंड, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और तमिलनाडु में बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
अलग-अलग राज्यों से मानसून की तस्वीरें…
मंडी में चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे लैंडस्लाइड के चलते बंद करना पड़ा।
उत्तराखंड में लैंडस्लाइड के चलते गाड़ियों पर गिरे पत्थर, तीन लोगों की मौत हुई।
यह तस्वीर पटियाला की है। यहां की गोपाल कॉलोनी में बारिश का पानी भर गया। आर्मी के जवानों ने लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया।
पंजाब के रूपनगर में बारिश के बाद सतलुज नदी के पास बाढ़ से कुछ क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।
हरियाणा के अंबाला में हर जगह जलभराव हो गया। इसका एक ड्रोन शॉट।
दिल्ली में यमुना नदी के बाढ़ का पानी यमुना बाजार इलाके में भर गया है।
जम्मू के रामबन इलाके में एनएचएआई ने सोमवार की रात इमरजेंसी बायपास बनाया। यह हाइवे पिछले दो दिनों से बंद था।
यह फोटो अंबाला के चमन वाटिका कन्या गुरुकुल स्कूल का है। यहां 730 लड़कियां बाढ़ के पानी में फंस गई। उन्हें सोमवार की देर रात NDRF और आर्मी के जवानों ने निकाला।
अन्य राज्यों में मौसम का हाल…
MP में 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, दो दिन पूरा प्रदेश भीगेगा
मध्य प्रदेश में दो दिन बारिश की एक्टिविटी ज्यादा रहेगी। भोपाल में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। मंगलवार को भोपाल, इंदौर और उज्जैन, ग्वालियर, सागर संभाग के जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। ग्वालियर-जबलपुर समेत प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। यहां ढाई इंच से ज्यादा पानी गिरने का अनुमान है।