भोजपुरी के दो सुपरस्टार रवि किशन और मनोज तिवारी आज भले ही दोस्त हों, लेकिन एक वक्त पर दोनों एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे। मनोज ने एक रिसेंट इंटरव्यू में कहा कि भोजपुरी में उनकी और रवि किशन की स्थिति बिल्कुल सलमान-शाहरुख जैसी थी। दोनों एक दूसरे के साथ कॉम्पिटिशन रखते थे।
मनोज का कहना है कि रवि उनसे फिल्मों में पिटना तक नहीं चाहते थे। एक भोजपुरी फिल्म में रवि किशन विलेन थे, जबकि मनोज ने पुलिस वाले का रोल किया था। एक सीक्वेंस में रवि को मनोज के हाथों मार खानी थी। रवि को ये चीज पसंद नहीं आई। उन्होंने डायरेक्टर से कह दिया कि वे मनोज से मार नहीं खाएंगे।
मनोज ने कहा- रवि किशन कुछ मामलों में बदमाश थे
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी हाल ही में आप की अदालत में नजर आए। उन्होंने अपनी और रवि किशन से जुड़ी कुछ दिलचस्प स्टोरी सुनाई। मनोज ने कहा- हम दोनों एक ही इंडस्ट्री से थे। जाहिर है कि एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ तो होगी ही। कुछ मामलों में रवि किशन बहुत बदमाश थे।
मैंने उनके बाद फिल्मों में डेब्यू किया था। जब उन्होंने डेब्यू किया तो प्रोड्यूसर्स तीन-चार लाख रुपए कमा पाते थे। मेरे टाइम यही प्रोड्यूसर्स करोड़ों में कमाने लगे। मेरे टाइम पर फिल्मों का बजट काफी ज्यादा बढ़ गया था।
मनोज वैसे तो सिंगर के रूप में भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी पहले स्थापित हो गए थे, लेकिन उन्होंने 2003 की फिल्म ससुरा बड़ा पइसावाला से सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू किया।
मनोज वैसे तो सिंगर के रूप में भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी पहले स्थापित हो गए थे, लेकिन उन्होंने 2003 की फिल्म ससुरा बड़ा पइसावाला से सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू किया।
रवि ने डायरेक्टर से कहा- मैं मनोज से मार नहीं खाऊंगा
मनोज ने आगे कहा- मैं एक फिल्म में इंस्पेक्टर का रोल प्ले कर रहा था। रवि उस फिल्म में विलेन बने थे। मैंने पूरी फिल्म में उनका पीछा किया। जाहिर है कि जब मिलोगे तो पिटना ही पड़ेगा। ये ऐसा सीन था जिसमें मुझे उन्हें पंच मारना था। उन्होंने डायरेक्टर से कहा कि मैं भी उसे (मनोज) मारूंगा।
डायरेक्टर मेरे पास उनकी डिमांड लेकर आया। हालांकि मुझे ये चीज समझ नहीं आई। फिल्म में गुंडा बना आदमी, पुलिस को कैसे मार सकता है। मैं फिल्म में SP बना था। मैंने डायरेक्टर से कह दिया कि अगर ऐसा सीक्वेंस होगा तब तो फिल्म में SP देखने में बेवकूफ लगेगा। रवि की ये मानसिकता बन गई थी कि वे SP से नहीं बल्कि मनोज तिवारी से मार खा रहे हैं।
रवि किशन ने भी आप की अदालत में ये बात मानी थी कि उनके और मनोज के बीच ईगो क्लेश होता था। दोनों को एक दूसरे से कम सफलता बर्दाश्त नहीं था।
रवि किशन 1992 से ही फिल्मों में एक्टिव हो चुके थे। उन्होंने भोजपुरी के अलावा, हिंदी, कन्नड़, मलयालम और तेलुगु फिल्मों में काम किया।
रवि किशन 1992 से ही फिल्मों में एक्टिव हो चुके थे। उन्होंने भोजपुरी के अलावा, हिंदी, कन्नड़, मलयालम और तेलुगु फिल्मों में काम किया।
आज भारत की संसद में भोजपुरी के तीन सुपरस्टार
रवि किशन और मनोज तिवारी के बीच भले ही एक वक्त पर क्लेश रहा हो, लेकिन आज दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। दोनों बीजेपी से सांसद हैं। रवि किशन जहां यूपी के गोरखपुर से सांसद हैं वहीं मनोज लगातार दो बार से उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं।
ये तीनों एक्टर एक वक्त भोजपुरी फिल्मों में साथ काम करते थे, आज तीनों संसद में साथ बैठते है।
ये तीनों एक्टर एक वक्त भोजपुरी फिल्मों में साथ काम करते थे, आज तीनों संसद में साथ बैठते है।
ये दोनों अक्सर साथ में चुनाव प्रचार करते देखे जाते हैं। इन दोनों के अलावा भोजपुरी के एक और सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी आजमगढ़ से MP हैं। 2022 के उपचुनाव में अखिलेश यादव के खाली किए सीट पर उन्होंने जीत दर्ज की थी।