हरियाणा में 3 जिलों में बारिश का अलर्ट:खतरे के निशान से ऊपर पहुंची घग्गर; CM मनोहर ने रद की ULB की मीटिंग
July 11, 2023
करनाल में यमुना के हालात खराब:लगातार बढ़ रहा वाटर लेवल, गढ़पर टापू का टूटा बांध नहीं हुआ बंद, 8 गांव और डूबे पानी में
July 11, 2023

अंबाला में बाढ़ ने मचाई तबाही:आर्मी, NDRF-HDRF और आपदा प्रबंधन टीमों ने संभाला मोर्चा; तीनों हाईवे ब्लॉक,

हरियाणा का अंबाला जिले में बारिश के पानी ने काफी तबाही मचाई है। पिछले 3 दिनों में रिकॉर्ड तोड़ 601 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, मंगलवार सुबह धूप निकलने से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है।

घग्गर, टांगरी और मारकंडा नदी के उफान पर आने से आसपास के गांवों में बाढ़ आ गई है। अंबाला सिटी और कैंट के अलावा ग्रामीण एरिया भी बाढ़ की चपेट में हैं। सोमवार शाम को घग्गर नदी का पानी नेशनल हाईवे-44 पर आ गया है, जिसको देखते हुए DC ने हाईवे जाम कर दिया है। अंबाला का हिमाचल, पंजाब और चंडीगढ़ से संपर्क टूट गया है।

यही नहीं, अंबाला सिटी के देवी नगर का बांध टूट गया, जिसकी वजह से घग्गर नदी का पानी अंबाला सिटी में घुस गया। DC ने नगर निगम, परिषद और पालिका के अधिकारियों को ट्रैक्टर-ट्रॉली, JCB समेत अन्य जरूरी व्यवस्था और इंतजाम करके रखने के निर्देश दिए हैं।

नेशनल हाईवे-44 भी किया बंद
घग्गर नदी के बाद हाईवे पर पानी आने के बाद से DC डॉ. शालीन ने दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे को बंद कर दिया है। इससे पहले जनहित को ध्यान में रखते हुए अंबाला-हिसार, पंचकूला-यमुनानगर हाईवे प्रशासन द्वारा पहले ही बंद किया हुआ है। अब तीनों हाईवे पर ट्रैफिक की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया गया है।

दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर अंबाला में खड़ा घग्गर नदी का पानी।

दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर अंबाला में खड़ा घग्गर नदी का पानी।

आर्मी, NDRF और HDRF ने संभाला मोर्चा
जिलेभर में स्थिति आउट ऑफ कंट्रोल होने के बाद आर्मी, NDRF और HDRF के साथ जिला आपदा प्रबंधन की टीम ने मोर्चा संभाला हुआ है। जिलेभर में 19 नावों की व्यवस्था की गई है। चारों विभागों की टीमें बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर रही हैं। लोग खुद भी सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं।

पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा रही आर्मी।

पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचा रही आर्मी।

अंबाला में बिजली के बाद पानी की किल्लत
सद्दोपुर स्थित बिजली निगम के फीडर में पानी घुसने से बिजली सप्लाई बंद है। इसके अलावा भी कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद पड़ी है। अब पेयजल की भी किल्लत शुरू हो गई है।

जनस्वास्थ्य विभाग के XEN कर्णवीर सिंह ने बताया कि पम्पिंग स्टेशन पर बिजली आपूर्ति ठप होने से सिटी में रॉ वाटर की शॉर्टेज हो गई है। इस कारण 3 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में से एक ही चल पाएगा।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि पेयजल का जरूरत के हिसाब से कम से कम प्रयोग करें, क्योंकि सिटी में अगले 2-3 दिन तक दिन में एक बार वाटर सप्लाई हो सकेगी।

अंबाला कैंट में टांगरी बांध के पास घरों में छत तक घुसा पानी। फंसे लोगों को किया जा रहा रेस्क्यू।

अंबाला कैंट में टांगरी बांध के पास घरों में छत तक घुसा पानी। फंसे लोगों को किया जा रहा रेस्क्यू।

शैल्टर होम और खाने की व्यवस्था यहां
– अंबाला सिटी में सैनी भवन, गुरुद्वारा मंजी साहिब,
– कैंट में अग्रवाल धर्मशाला, रैन बसेरा, राधा कृष्ण धर्मशाला, स्काउट एंड गाइड हॉस्टल, ब्वॉयज हॉस्टल
– मुलाना में सामुदायिक भवन, सामुदायिक चौपाल, अंबेडकर भवन
– नारायणगढ़ में सामुदायिक भवन, हनुमान वाटिका

टांगरी बांध एरिया में 6 से 7 फीट तक घुसा पानी।

टांगरी बांध एरिया में 6 से 7 फीट तक घुसा पानी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES