बालासोर रेल हादसे में CBI की बड़ी कार्रवाई, 
July 8, 2023
अंबाला में कपड़ा व्यापारी का बेटा लापता:फाइनेंसर की पत्नी पर प्रताड़ित करने के आरोप; पिता बोला- दुकान पर बेइज्जती की थी
July 9, 2023

हिसार में ट्रेन के आगे कूदा युवक:परिजनों ने ससुरालियों पर परेशान करने के लगाए आरोप, सुसाइड से पहले की थी बहन से बात

हरियाणा के हिसार जिले के नजदीकी शहर सिवानी में 23 वर्षीय युवक ने ट्रेन के नीचे आकर सुसाइड कर लिया। घटना की सूचना​ मिलते ही मौके पर GRP पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया।

मृतक का नाम सन्नी है और मूल रूप से हांसी के मुजादपुर गांव का रहने वाला था। इन दिनों वह परिवार के साथ सिवानी शहर में रहता था। परिजनों ने सन्नी की पत्नी व ससुरालियों पर मानसिक रूप से परेशान करने आरोप लगाए। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

ससुराल पक्ष पर परेशान करने का आरोप
परिजनों के अनुसार, मृतक सन्नी 10वीं पास था और प्राइवेट अस्पताल में जॉब करता था। पिता की करीब 3 साल पहले मौत हो चुकी है। सन्नी और उसके छोटे भाई रवि की शादी नंवबर 2022 में बापूड़ा गांव में एक घर में हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के कुछ बाद पत्नी और उसके ससुराल वाले सन्नी को परेशान करने लगे। 3-4 दिन पहले भी सन्नी अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था, लेकिन पत्नी उसके साथ नही आई। इसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान रहे लगा।

सुसाइड से पहले मृतक ने बहन से की बात
मृतक के परिजन सत्यपाल ने बताया कि सन्नी शुक्रवार शाम को घर गया था। सिवानी के पास रेलवे लाइन पर बैठकर सन्नी ने अपनी बहन को फोन करके बताया कि वह पत्नी और ससुराल के कारण परेशान है। इस वजह से सुसाइड कर रहा है। करीब 10 मिनट तक फोन पर बात की। इसके बाद ट्रेन के आगे कूद कर सुसाइड कर लिया। परिजनों ने सन्नी की तलाश की और रात करीब 12 बजे रेलवे लाइन पर सन्नी का शव मिला, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Updates COVID-19 CASES